Sunday, September 13, 2026
BREAKING
ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की अमेरिका ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में नेपाल की मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की दी मंजूरी भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

खेल

साजन प्रकाश: 5 साल में शुरू हुआ तैराकी का सफर, ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले देश के पहले तैराक

13 सितंबर, 2026 03:18 PM

तैराकी भारत में एक परंपरागत कला है। वैश्विक स्तर पर तैराकी अब एक बड़े खेल के रूप में विकसित हो चुका है। भारत में यह खेल फिलहाल विकासशील प्रक्रिया में है। भारतीय तैराकों ने वैश्विक मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, लेकिन बड़ी सफलता का इंतजार बरकरार है।

भारतीय तैराकी फिलहाल अपनी प्रतिभा से सींच रहे तैराकों में साजन प्रकाश का नाम अहम है। साजन भारत के पहले ऐसे तैराक हैं, जिन्होंने ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई किया था।

साजन प्रकाश का जन्म 14 सितंबर 1993 को इडुक्की (केरल) में हुआ था। साजन के तैराकी में आने के पीछे उनकी मां का अहम योगदान रहा है। उनकी मां शांतिमोल ट्रैक एंड फील्ड एथलीट थीं। वह जहां काम करतीं, उसमें एक स्विमिंग पूल था। यहीं से साजन का तैराकी के प्रति प्रेम पनपा। महज 5 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार स्विमिंग पूल में गोता लगाया था और यहीं से उनके तैराकी का सफर शुरू हो गया।

तैराकी के शुरुआती दिनों में साजन ने इस विधा में अपनी प्रतिभा दिखाई और इसी वजह से इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपने परिवार का पूरा समर्थन मिला। साजन का तमिलनाडु के नेवेली सिटी स्विमिंग क्लब में दाखिल करवाया गया। इसके बाद वह मशहूर तैराकी कोच प्रदीप कुमार से प्रशिक्षण लेने बेंगलुरु चले गए।

शुरुआत में शॉर्ट कोर्स तैराकी करने वाले साजन प्रकाश ने कोच के कहने पर लंबे कोर्स के इवेंट पर फोकस करना शुरू किया। वह 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट के लिए भी मेहनत करते रहे। साजन ने 2014 में राष्ट्रमंडल खेल और एशियन गेम्स में हिस्सा लिया। 2015 में साजन प्रकाश ने राष्ट्रीय खेल में यादगार प्रदर्शन किया और 6 स्वर्ण और 2 रजत सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए। अगले ही साल उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित एशियन गेम्स में तीन गोल्ड जीते। साजन ने 200 मीटर बटरफ्लाई, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल और 4x200 मीटर रिले में अपने सभी को पछाड़ दिया।

साजन प्रकाश ने 2016 रियो ओलंपिक में हिस्सा लिया था। वह 200 मीटर बटरफ्लाई हीट में 28वें पायदान पर रहे। उन्होंने

रोम में आयोजित 2021 सेटे कोली ट्रॉफी में प्रकाश ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में तीन नेशनल रिकॉर्ड तोड़े।

तैराकी के क्षेत्र में साजन के योगदान को देखते हुए उन्हें 2024 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अनाधिकारिक टी20 सीरीज: फ्लिंटॉफ का 'चौका', ऑस्टेलिया-ए ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराया

अनाधिकारिक टी20 सीरीज: फ्लिंटॉफ का 'चौका', ऑस्टेलिया-ए ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराया

घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड ने पहली बार किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा

घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड ने पहली बार किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा

एशियन गेम्स 2026 में डेब्यू कर रहे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, साक्षी से होगी गोल्ड की आस

एशियन गेम्स 2026 में डेब्यू कर रहे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, साक्षी से होगी गोल्ड की आस

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव को दी मात

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव को दी मात

449 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की दूसरी पारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिला 130 रनों का लक्ष्य

449 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की दूसरी पारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिला 130 रनों का लक्ष्य

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया

फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया