Friday, November 20, 2026
BREAKING
• 2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’? • पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार • बेटी मेहर के 8 साल पूरे होने अंगद बेदी हुए भावुक, कहा-'मम्मी-पापा हमेशा तुम्हारे साथ' • ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि • नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल • न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन • विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया • आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे • पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर • सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

सेहत

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

20 नवंबर, 2026 10:42 AM

मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में कई लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे एंटीबायोटिक दवाएं लेना शुरू कर देते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि एंटीबायोटिक लेने से बीमारी जल्दी ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया, "सर्दी-जुकाम और फ्लू के इलाज में एंटीबायोटिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी वजह यह है कि ये बीमारियां आमतौर पर वायरस के कारण होती हैं, जबकि एंटीबायोटिक दवाएं केवल बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण पर असर करती हैं।" दरअसल, सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां ज्यादातर वायरल संक्रमण के कारण होती हैं। ऐसे में एंटीबायोटिक लेने से न तो वायरस खत्म होते हैं और न ही बीमारी जल्दी ठीक होती है। ये दवाएं बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल की जाती हैं। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इनका सेवन करना सही नहीं है। सामान्य वायरल संक्रमण अक्सर कुछ समय में अपने आप ठीक हो जाते हैं। ऐसे में आराम करना, पर्याप्त पानी पीना और जरूरत के मुताबिक लक्षणों का इलाज करना मददगार हो सकता है।


डब्ल्यूएचओ ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) को दुनिया के सामने एक गंभीर चुनौती बताया है। यह स्थिति तब पैदा होती है, जब बैक्टीरिया, वायरस, फंगस और परजीवी उन दवाओं के प्रति प्रतिक्रिया देना बंद कर देते हैं, जिनसे उनका इलाज किया जाता है। इसके कारण संक्रमण का इलाज मुश्किल हो जाता है।


एंटीबायोटिक का जरूरत से ज्यादा या गलत इस्तेमाल इस समस्या को बढ़ाने वाले प्रमुख कारणों में शामिल है। इसका असर सिर्फ इंसानों की सेहत तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जानवरों, खेती, खाद्य सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर भी पड़ता है।
इसलिए सर्दी-जुकाम या फ्लू होने पर खुद से एंटीबायोटिक लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि दवाओं का सही इस्तेमाल ही उन्हें भविष्य में असरदार बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत