Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राजनीति

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

11 दिसंबर, 2025 04:57 PM

सर्दी के सीजन में घने कोहरे और धुंध की वजह से लेट और निलंबित होने वाली उड़ानों को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में उड्डयन मंत्री ने कोहरे के मौसम के लिए उड़ानों के संचालन की तैयारियों का जायजा लिया।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर समीक्षा बैठक की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। मंत्रालय ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कल बुधवार को कोहरे के मौसम के लिए तैयारियों का आकलन करने के लिए एक प्रारंभिक समीक्षा बैठक की। सभी हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय के साथ सर्दी के सीजन के दौरान सुचारू और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मंत्री ने समय पर संचार और यात्रियों की सुविधा पर जोर दिया। सर्दी के सीजन में कोहरे वाले समय के लिए समग्र तैयारियों का गहन निरीक्षण करने के लिए आगे व्यापक बैठकें आयोजित करने पर सहमति बनी है।

इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर बताया कि देशभर में इंडिगो की परिचालन व्यवस्था स्थिर हो जाने के बावजूद हम मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परिचालन पर लगातार कड़ी निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नियमित निगरानी रखी जा रही है और नियंत्रण कक्ष की टीम यात्रियों की चिंताओं के शीघ्र और प्रभावी निवारण के लिए प्रतिक्रिया समय को और बेहतर बनाने के सभी प्रयास कर रही है।

किसी भी समस्या का सामना कर रहे यात्री नागरिक उड्डयन मंत्रालय को टैग करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले बताया गया कि 27 नवंबर को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महत्वाकांक्षी जेवर हवाई अड्डे परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। सभी हितधारकों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान, लंबित कार्यों और अंतिम चरण की बाधाओं की पहचान की गई और उनके समाधान के लिए निर्देश जारी किए गए।

उन्होंने प्रगति का व्यापक आकलन करने के लिए एक अनुवर्ती समीक्षा बैठक भी की। हवाई अड्डा संचालक द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए, नागरिक उड्डयन सचिव, डीजीसीए के महानिदेशक, बीसीएएस के महानिदेशक और सीआईएसएफ के एडीजी के साथ परियोजना के प्रत्येक पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। एनसीआर में इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक हवाई अड्डा परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। 

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'