Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम • कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता • ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा • हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे • अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

सेहत

सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम

26 नवंबर, 2026 11:41 AM

मौसम बदलने का असर सिर्फ हमारे आसपास के वातावरण पर ही नहीं, बल्कि शरीर पर भी पड़ता है। गर्मी, सर्दी और बारिश हर मौसम में शरीर की जरूरतें अलग-अलग होती हैं। आयुर्वेद में इस बात पर खास जोर दिया गया है कि मौसम के अनुसार खानपान और रोजमर्रा की दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए। इसे ऋतुचर्या कहा जाता है। ऋतुचर्या का मुख्य उद्देश्य मौसम बदलने के दौरान शरीर को स्वस्थ रखना और बीमारियों से बचाव में मदद करना है। अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है तो उसके अनुसार हमारी खानपान की आदतों और त्वचा की देखभाल के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत है। ठंडी हवाओं के कारण त्वचा रूखी हो जाती है, होंठ फटने लगते हैं और कई लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए कुछ आसान उपाय अपनाकर सर्दियों में अपनी सेहत का ध्यान रखा जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में शरीर की पाचन शक्ति यानी जठराग्नि अपेक्षाकृत मजबूत रहती है। इस दौरान शरीर भारी और पौष्टिक भोजन को भी अच्छी तरह पचा सकता है। इसलिए इस मौसम में शरीर की जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में भोजन करने की सलाह दी जाती है। दूध और नए अनाज को भी सर्दियों के खानपान में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि जरूरत से ज्यादा खाना शुरू कर दें। अपनी भूख और शारीरिक जरूरत के हिसाब से ही भोजन करें।


इस मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, मूली, मेथी और मौसमी फल खाएं। ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करते हैं। वहीं, बहुत ज्यादा ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
ठंड के मौसम में त्वचा की नमी कम होने लगती है, जिससे रूखापन और खिंचाव महसूस हो सकता है। आयुर्वेद में सर्दियों के दौरान सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने की सलाह दी गई है। इससे त्वचा को पोषण और नमी मिल सकती है। नहाने से पहले हल्के हाथों से तेल की मालिश करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।


इस मौसम में ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण होंठों का फटना आम समस्या है। ऐसे में होंठों पर दूध की मलाई या घी लगाने से रूखेपन में राहत मिल सकती है। इसके अलावा शहद को पानी में मिलाकर होंठों पर लगाने का भी सुझाव दिया जाता है। इसके लिए शहद में उसकी दोगुनी मात्रा में पानी मिलाएं और फिर होंठों पर लगाएं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ