Sunday, July 05, 2026
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल Una: चिंतपूर्णी मंदिर में 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पावन पिंडी के दर्शन लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया -राष्ट्र सन्त आचार्य सुधांशु जी महाराज 'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

राष्ट्रीय

सरकार यमुना किनारे 17 आदर्श छठ घाट विकसित करेगी, श्रद्धालुओं के खिलाफ मामले वापस लेगी: रेखा गुप्ता

22 अक्टूबर, 2025 07:05 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार दिल्ली भर में यमुना के किनारे 17 आदर्श छठ घाट विकसित करेगी और नदी के किनारे त्योहार मनाने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेगी। मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में छठ पूजा दिवाली की ही तरह भव्यता के साथ मनाई जाए। सूर्य देव और छठ मैया को समर्पित चार दिवसीय पर्व छठ पूजा इस वर्ष 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। यह त्योहार पूर्वांचल के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है, जो दिल्ली की आबादी का एक बड़ा हिस्सा है।

गुप्ता ने कहा, "अतीत में यमुना के तट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं थी, लेकिन इस साल हमने श्रद्धालुओं को इसकी अनुमति दे दी है। हम पिछले वर्षों की सभी शिकायतों को रद्द करेंगे और ऐसे सभी मामले वापस लेंगे।" उन्होंने कहा कि सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों पर पर्व आयोजित करने के लिए विभिन्न पूजा समितियों से 1,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा, "प्रत्येक जिले में एक आदर्श छठ घाट बनाया जाएगा और प्रत्येक स्थल पर मैथिली और भोजपुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।"

उन्होंने कहा कि इन घाटों पर स्वच्छ पेयजल, चाय बिजली और शौचालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दिल्ली सरकार ने बुधवार को त्योहार से पहले घाटों की सफाई के लिए एक विशेष सफाई अभियान भी शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे सभी सांसद, विधायक और पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में घाटों की सफाई में भाग लेंगे।" गुप्ता ने कहा, "हम अपने श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधा सुनिश्चित करेंगे ताकि छठ पूजा उसी तरह से मनाई जा सके जैसे दिवाली मनाई जाती है।" 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर