Sunday, August 23, 2026
BREAKING
ट्विंकल खन्ना को पैकिंग करता देख उदास हुआ पालतू डॉग मिस्टर जीव्स, मोजा चुराकर भागा दीप्ति शर्मा: बजरंगबली की भक्त, भारतीय टीम को 'विश्व चैंपियन' बनाने में निभाई यादगार भूमिका डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की हार से भारतीय टीम को राहत, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम विशाखापत्तनम: मांडविया, रक्षा खडसे ने 'ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट' का नेतृत्व किया भारत बनाम श्रीलंका: पडिक्कल-गिल ने लगाया अर्धशतक, टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा सेशन ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: दूसरे टेस्ट में मिली शर्मनाक हार से निराश कप्तान शांतो, गेंदबाजों के प्रदर्शन को सराहा 'हमें वापसी की जरूरत थी', दूसरे टेस्ट में मिली धमाकेदार जीत के बाद बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की दूसरे दिन हुई बैठक, संगठन के विस्तार और चुनाव की तैयारियों पर जोर सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के जाने और वीडियोग्राफी पर रोक के राजस्थान और यूपी सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती धुरंधर 2 के बाद हिंदी बॉक्स ऑफिस में सबसे तेज एडवांस बुकिंग, टॉक्सिक ने दिखाए ब्लॉकबस्टर के संकेत

राष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के जाने और वीडियोग्राफी पर रोक के राजस्थान और यूपी सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

23 अगस्त, 2026 04:59 PM

नई दिल्ली : सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के जाने और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने के राजस्थान सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। वकील नरेंद्र मिश्रा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सर्कुलर रद्द करने की मांग की गई है। इस याचिका में केंद्र सरकार और सभी राज्यों को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकारों का ये आदेश संविधान के आर्टिकल 14, 19(1)(ए), 19(1)(जी), 21, और 21-ए, यानी समानता, अभिव्यक्ति, और जीने के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। बता दें कि इस सर्कुलर के जरिए सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों, पत्रकारों, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया पर्सन्स और सिविल-सोसाइटी के रिप्रेजेंटेटिव्स की एंट्री पर रोक लगाई गई है और फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर रोक लगाई गई है।

16 अगस्त को राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों (जिसमें मीडियाकर्मी भी शामिल हैं) के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई थीं। इन निर्देशों के तहत, छात्रों या स्कूल की गतिविधियों से जुड़ी फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए स्कूल के प्रिंसिपल या संस्थान के प्रमुख से पहले अनुमति लेनी होगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार की ओर से 16 अगस्त (रविवार) को जारी आदेश के अनुसार, प्रिंसिपल या स्कूल के अधिकृत अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना किसी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। हर विजिटर को रजिस्टर में एंट्री करनी होगी। सभी विजिटर्स को स्कूल में प्रवेश करने से पहले विजिटर रजिस्टर में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी।

जारी किए गए आदेश के अनुसार, बाहरी लोगों को क्लासरूम, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्रावास, खेल के मैदान, रेस्टरूम या उन अन्य क्षेत्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी, जहां छात्रों की गतिविधियां हो रही हों, जब तक कि उनके साथ प्रिंसिपल, कोई शिक्षक या स्कूल का कोई अन्य अधिकृत अधिकारी न हो।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की दूसरे दिन हुई बैठक, संगठन के विस्तार और चुनाव की तैयारियों पर जोर

नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की दूसरे दिन हुई बैठक, संगठन के विस्तार और चुनाव की तैयारियों पर जोर

राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया

राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा

विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 से 24 अगस्त को रूस दौरे पर, IRIGC-TEC के 27वें सत्र की करेंगे सह-अध्यक्षता

विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 से 24 अगस्त को रूस दौरे पर, IRIGC-TEC के 27वें सत्र की करेंगे सह-अध्यक्षता

ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे

ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे

राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी