Tuesday, August 11, 2026
BREAKING
भारत में जल्द शुरू हो सकता है पॉलीमर नोटों का ट्रायल, सरकार ने 10 और 20 रुपए के 2 अरब नोटों को दी मंजूरी सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार आईटीबीपी डीजी ने सिक्किम में अग्रिम सीमा चौकियों का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला पीएम मोदी 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे दिल्ली बनेगी धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन का हब, सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए 4 नए टूरिज्म सर्किट 2025 में दुनिया का नंबर-1 शिप रिसाइक्लिंग राष्ट्र बना भारत, वैश्विक हिस्सेदारी 35.4% पहुंची 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर CRPF ने छात्रों के साथ निकाली तिरंगा रैली एनडीए सांसदों का संसद में विरोध मार्च, राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड का आरोप नितिन गडकरी ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, बोले- हर साल युद्ध या बीमारी से ज्यादा मौतें गौतम अदाणी को बड़ी राहत, अमेरिकी अदालत ने सभी आपराधिक आरोप किए खारिज

राष्ट्रीय

सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार

11 अगस्त, 2026 05:13 PM

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि सरकारी वाहनों के लिए विशेष पंजीकरण नंबर लेने पर होने वाला अतिरिक्त खर्च राज्य सरकार वहन नहीं करेगी। इस तरह का खर्च राज्य के खजाने से करने का कोई प्रावधान नहीं है।

अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के मकसद से सरकार ने यह पहल की है।

महाराष्ट्र सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, यह संज्ञान में आया है कि सरकारी कार्यालय विशेष पंजीकरण (आरटीओ विशेष नंबर) हासिल करने के लिए काफी राशि खर्च कर रहे हैं जबकि सरकारी वाहनों के लिए ऐसे विशेष नंबर लेने की अनुमति देने वाला कोई सरकारी आदेश नहीं है, इसलिए इस मद में किया गया खर्च राज्य के खजाने से नहीं दिया जा सकता।

परिपत्र में कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी या कार्यालय सरकारी वाहन के लिए विशेष नंबर हासिल करने पर राशि खर्च करता है तो उस खर्च की भरपाई के लिए किसी भी परिस्थिति में सरकारी धन स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

वित्त विभाग ने कहा कि सरकार पहले ही वाहनों की मरम्मत एवं रखरखाव, ईंधन और चालकों के वेतन सहित वाहन संबंधी मदों पर काफी धन खर्च करती है। ऐसे में समग्र व्यय में बचत की नीति को ध्यान में रखते हुए वाहन संबंधी खर्च को केवल आवश्यक मदों तक सीमित रखा जाना चाहिए।

यह निर्देश राज्य सरकार के सभी विभागों और उनके अधीनस्थ कार्यालयों के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकायों, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, वैधानिक एवं स्वायत्त निकायों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर लागू होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत में जल्द शुरू हो सकता है पॉलीमर नोटों का ट्रायल, सरकार ने 10 और 20 रुपए के 2 अरब नोटों को दी मंजूरी

भारत में जल्द शुरू हो सकता है पॉलीमर नोटों का ट्रायल, सरकार ने 10 और 20 रुपए के 2 अरब नोटों को दी मंजूरी

आईटीबीपी डीजी ने सिक्किम में अग्रिम सीमा चौकियों का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

आईटीबीपी डीजी ने सिक्किम में अग्रिम सीमा चौकियों का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

पीएम मोदी 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे

पीएम मोदी 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे

दिल्ली बनेगी धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन का हब, सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए 4 नए टूरिज्म सर्किट

दिल्ली बनेगी धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन का हब, सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए 4 नए टूरिज्म सर्किट

2025 में दुनिया का नंबर-1 शिप रिसाइक्लिंग राष्ट्र बना भारत, वैश्विक हिस्सेदारी 35.4% पहुंची

2025 में दुनिया का नंबर-1 शिप रिसाइक्लिंग राष्ट्र बना भारत, वैश्विक हिस्सेदारी 35.4% पहुंची

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर CRPF ने छात्रों के साथ निकाली तिरंगा रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर CRPF ने छात्रों के साथ निकाली तिरंगा रैली

एनडीए सांसदों का संसद में विरोध मार्च, राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड का आरोप

एनडीए सांसदों का संसद में विरोध मार्च, राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड का आरोप

नितिन गडकरी ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, बोले- हर साल युद्ध या बीमारी से ज्यादा मौतें

नितिन गडकरी ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, बोले- हर साल युद्ध या बीमारी से ज्यादा मौतें

गौतम अदाणी को बड़ी राहत, अमेरिकी अदालत ने सभी आपराधिक आरोप किए खारिज

गौतम अदाणी को बड़ी राहत, अमेरिकी अदालत ने सभी आपराधिक आरोप किए खारिज

झंडों को जमीन पर नहीं फेंकना चाहिए : गृह मंत्रालय

झंडों को जमीन पर नहीं फेंकना चाहिए : गृह मंत्रालय