Friday, October 02, 2026
BREAKING
• वंदे भारत कटरा-बनिहाल सेक्शन में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की भरेगी रफ्तार : अश्विनी वैष्णव • राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, जब राष्ट्र कमजोर होता है तो धर्म पर खतरा आता है : मोहन भागवत • पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए भावुक हुए पायलट स्मित मच्छार, प्रधानमंत्री को बताया अपना सबसे बड़ा ‘आइडल’ • समुद्र में सागर कवच अभ्यास में 4,800 से अधिक कर्मियों ने दिखाई ताकत • भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती, कहा-सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक • यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन • बसपा से बाहर किए जाने के बीच आकाश आनंद ने मायावती को लिखा पोस्ट; बोले-किसी दल में नहीं जाऊंगा, बसपा ही मेरा परिवार • चुनाव आयोग ने राज्यों में मतदाता सूची से छूटे हुए लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश • गांधी जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु एवं उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को किया नमन • जापान मेरे लिए लकी है, मुझे जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट देना था: लवलीना बोरगोहेन

राष्ट्रीय

समुद्र में सागर कवच अभ्यास में 4,800 से अधिक कर्मियों ने दिखाई ताकत

02 अक्टूबर, 2026 03:27 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारतीय तटरक्षक बल ने एक ओर देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा समुद्री अभ्यास किया है। वहीं दूसरी ओर समुद्र के रास्ते होने वाली अवैध गतिविधियों पर भी बड़ी कार्रवाई की है।तटरक्षक बल के इस अभियान को 'सागर कवच' अभ्यास नाम दिया गया। इस अभियान में हजारों कर्मियों की भागीदारी रही।

भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, उन्होंने महाराष्ट्र और गोवा के तट पर यह संयुक्त तटीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच' सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह अभ्यास दो दिन चला और अभ्यास में 4,800 से अधिक सुरक्षा और संबंधित एजेंसियों के कर्मियों, समुद्री जहाजों और विमानों ने हिस्सा लिया।

तटरक्षक बल के इस पूरे अभ्यास का उद्देश्य देश की बहुस्तरीय तटीय सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखना था। इसके तहत समुद्र के रास्ते संदिग्ध घुसपैठ जैसी परिस्थितियां बनाई गईं। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर इन परिस्थितियों से निपटने के लिए संयुक्त रणनीतिक अभ्यास किया। वरिष्ठ अधिकारियों की भी यहां मौजूदगी रही और उन्होंने दो दिवसीय अभ्यास की समीक्षा की। अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और भारतीय तटरक्षक बल की त्वरित प्रतिक्रिया टीम का संयुक्त अभियान भी देखा। इसके बाद समुद्री निगरानी अभियान का प्रदर्शन किया गया। इसमें विभिन्न एजेंसियों के बीच तेज समन्वय और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल प्रतिक्रिया की क्षमता दिखाई गई।

इसके साथ ही समुद्र में अवैध गतिविधियों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई है। रामेश्वरम के पास उचिपुली समुद्र तट पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक पोत सी-435 ने तत्काल जांच दल भेजा। दल ने तलाशी के दौरान छह बोरियां बरामद कीं। इनमें करीब 120 किलोग्राम अवैध समुद्री कुकुंबर पाए गए। यह कार्रवाई पंबन पुल के नजदीक समुद्री क्षेत्र में की गई। बरामद प्रतिबंधित सामग्री को आगे की जांच के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है।

मामले में वन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों अभियानों ने साफ किया कि समुद्र में केवल बड़े खतरों पर ही नहीं, बल्कि तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। भारतीय तटरक्षक बल जहाजों, विमानों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर देश की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

वंदे भारत कटरा-बनिहाल सेक्शन में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की भरेगी रफ्तार : अश्विनी वैष्णव

वंदे भारत कटरा-बनिहाल सेक्शन में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की भरेगी रफ्तार : अश्विनी वैष्णव

राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, जब राष्ट्र कमजोर होता है तो धर्म पर खतरा आता है : मोहन भागवत

राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, जब राष्ट्र कमजोर होता है तो धर्म पर खतरा आता है : मोहन भागवत

पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए भावुक हुए पायलट स्मित मच्छार, प्रधानमंत्री को बताया अपना सबसे बड़ा ‘आइडल’

पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए भावुक हुए पायलट स्मित मच्छार, प्रधानमंत्री को बताया अपना सबसे बड़ा ‘आइडल’

भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती, कहा-सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक

भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती, कहा-सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक

बसपा से बाहर किए जाने के बीच आकाश आनंद ने मायावती को लिखा पोस्ट; बोले-किसी दल में नहीं जाऊंगा, बसपा ही मेरा परिवार

बसपा से बाहर किए जाने के बीच आकाश आनंद ने मायावती को लिखा पोस्ट; बोले-किसी दल में नहीं जाऊंगा, बसपा ही मेरा परिवार

चुनाव आयोग ने राज्यों में मतदाता सूची से छूटे हुए लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

चुनाव आयोग ने राज्यों में मतदाता सूची से छूटे हुए लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

गांधी जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु एवं उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को किया नमन

गांधी जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु एवं उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को किया नमन

‘लाल बहादुर शास्त्री बाहर से विनम्र और भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ निश्चयी थे’, जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

‘लाल बहादुर शास्त्री बाहर से विनम्र और भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ निश्चयी थे’, जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की, कहा- महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की, कहा- महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया