Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय

'सपा-कांग्रेस का चरित्र दोगला, विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही...', कांशीराम जयंती मनाने पर मायावती का दलित विरोधी पार्टियों पर तंज

18 मार्च, 2026 05:01 PM

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन पर "दलित विरोधी" राजनीति में लिप्त होने और बसपा संस्थापक कांशीराम की विरासत का चुनावी लाभ के लिए लाभ उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, सपा और कांग्रेस दलित वोट के स्वार्थ में एक "सोची-समझी रणनीति" के तहत कांशीराम की जयंती मना रही हैं। 

उन्होंने कांग्रेस पर यह कहते हुए निशाना साधा कि कांग्रेस पार्टी केन्द्र में अपनी सरकार रहने के दौरान कांशीराम को 'भारतरत्न' की उपाधि नहीं दी और अब दूसरी पार्टी की सरकार से देने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा, ''यह हास्यास्पद नहीं है तो क्या है?'' मायावती ने दावा किया कि सपा और कांग्रेस ने शुरू से ही, बसपा को ख़त्म करने में लगी रहीं, जिस पार्टी की स्थापना कांशीराम ने की थी। उन्होंने कहा कि उसे कांशीराम की 'एकमात्र उत्तराधिकारी'' व बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के जीते-जी कोई हिला नहीं सकता है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टियों पर कांशीराम के जीते जी उनकी उपेक्षा करने और अब उनकी विरासत का फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि कांशीराम के सम्मान में तत्कालीन बसपा सरकार द्वारा किये गये कार्यों को भी तत्कालीन सपा सरकार द्वारा ''अधिकांशः बदल दिया गया। यह है इन पार्टियों का इनके प्रति दोग़ला चाल व चरित्र।'' मायावती ने प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों को चुप रहने की सलाह देते हुए कांशीराम की पुस्तक उल्लेख किया और कहा कि ''ऐसे लोगों से दूरी बनाने के लिए ही कांशीराम जी ने 'चमचा युग' के नाम से अंग्रेज़ी में एक किताब भी लिखी है।'' कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की थी और इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा था। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक की और ईंधन व LPG की निर्बाध आपूर्ति पर मंथन किया

पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक की और ईंधन व LPG की निर्बाध आपूर्ति पर मंथन किया

बिहार दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का आभार जताया और राज्य के विकास व सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया

बिहार दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का आभार जताया और राज्य के विकास व सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया

प्रधानमंत्री मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ योजना ने खोली भारत में विकास की नई संभावनाएं: हिरोकी फूजी

प्रधानमंत्री मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ योजना ने खोली भारत में विकास की नई संभावनाएं: हिरोकी फूजी

सरकार और उद्योग जगत मिलकर मध्य पूर्व में भारत के आर्थिक हितों की रक्षा कर रहे हैं

सरकार और उद्योग जगत मिलकर मध्य पूर्व में भारत के आर्थिक हितों की रक्षा कर रहे हैं

Flights Charges Hike: हवाई सफर होगा महंगा! 1 अप्रैल से बढ़ सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम, आज ही कर लें बुकिंग

Flights Charges Hike: हवाई सफर होगा महंगा! 1 अप्रैल से बढ़ सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम, आज ही कर लें बुकिंग

LPG ATM: सिलेंडर बुकिंग का झंझट खत्म! इस शहर में खुला देश का पहला गैस ATM, 24 घंटे मिलेगी सर्विस

LPG ATM: सिलेंडर बुकिंग का झंझट खत्म! इस शहर में खुला देश का पहला गैस ATM, 24 घंटे मिलेगी सर्विस

UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: अब बिना इंटरनेट ऐसे भेजें पैसे, जानिए आसान तरीका

UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: अब बिना इंटरनेट ऐसे भेजें पैसे, जानिए आसान तरीका

LPG की कमी पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब 20% ज्यादा गैस मिलेगी, होटल-रेस्टोरेंट को भी बड़ी राहत

LPG की कमी पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब 20% ज्यादा गैस मिलेगी, होटल-रेस्टोरेंट को भी बड़ी राहत

अमेरिका के टेक्सास से एलपीजी लेकर भारत पहुंचा जहाज, ऊर्जा आपूर्ति को मिला बल

अमेरिका के टेक्सास से एलपीजी लेकर भारत पहुंचा जहाज, ऊर्जा आपूर्ति को मिला बल

विश्व जल दिवस: सूखते जलस्रोत, बढ़ती प्यास और संकट में घिरता मानव जीवन

विश्व जल दिवस: सूखते जलस्रोत, बढ़ती प्यास और संकट में घिरता मानव जीवन