Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

सपनों की दुनिया बुन रहे हैं इम्तियाज, 'मैं वापस आऊंगा' के सेट से सामने आया खास वीडियो

23 अप्रैल, 2026 12:05 PM

मुंबई : फिल्मों में आत्म-खोज, सफर और भावनाओं की जटिलताओं को पिरोने के लिए मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली एक बार फिर दर्शकों के लिए फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म भारत के विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'क्या कमाल है' रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। इस बीच, अभिनेत्री शरवरी वाघ ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर गाने का 'बिहाइंड द सीन्स' वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में फिल्म के सेट की झलक और निर्माण प्रक्रिया को दिखाया गया है। शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि निर्देशक इम्तियाज अली वेदांग और शरवरी को सीन की बारीकियां समझाते नजर आ रहे हैं। उनका यह अंदाज हमेशा से कलाकारों को किरदार की रूह से जोड़ने का काम करता है। वीडियो में वह गाने को बोलों के पीछे छिपी भावनाओं की गहराई को स्पष्ट कर रहे हैं, ताकि दोनों कलाकार पर्दे पर उन जज्बातों को जीवंत कर सकें।

शरवरी ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "हम सपनों की इस दुनिया को एक-एक फ्रेम के साथ बुन रहे हैं। गाना 'क्या कमाल है' पहले ही आपके बीच आ चुका है और इसे बनाना हमारे लिए एक जादुई अनुभव रहा।"

सॉन्ग 'क्या कमाल है' दिलजीत दोसांझ ने गाया है, जबकि गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। गाने को दर्शकों की तरफ बहुत प्यार मिल रहा है।
इम्तियाज की कहानियों में अक्सर प्रेम अधूरा रहकर भी रुहानी तौर पर पूर्ण होता है और यह फिल्म भी इसी 'अधूरेपन में पूर्णता' की थीम को दर्शाएगी।

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' केवल एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि उस दौर का आईना है, जब सरहदें खिंच रही थीं और दिल टूट रहे थे। फिल्म में वेदांग रैना और शरवरी की केमिस्ट्री पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं, जुदाई के दर्द और फिर से मिलने की उम्मीद पर केंद्रित है। फिल्म का संगीत और इसकी ऐतिहासिक सेटिंग इसे इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनाती है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री