Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

सदाबहार गानों से सजी शाम

14 जुलाई, 2024 04:19 PM

चंडीगढ़ 13 जुलाई 2024ः द हिड्न टैलेंट वेलफेयर एंड ट्रस्ट और सुर भारती संगीत एकेडमी द्वारा यादें सितारों की संगीतमयी शाम का ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त के नेतृत्व में सेक्टर 18 स्थित टैगोर थियेटर में आयोजित किया गया। जिसमें ट्राईसिटी सहित पंजाब, हरियाणा से आए अव्यवसायिक गायकों ने लिया हिस्सा लिया और एक से बढ़कर सदाबहार गानों को श्रोताओं को समक्ष प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गायको ने लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मो रफी, आशा भसोले जैसे प्रतिष्ठत गायकों द्वारा गाये गए गानों को अपनी आवाज में प्रस्तुत करने का एक बेहतर प्रयास किया। कार्यक्रम में कुल 25 गाने व एक क्वाली शामिल थी।

इस संगीतमय कार्यक्रम में ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त, ट्रस्ट के सदस्य मोहित गुप्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों में कुलभूषण गोयल, रंजीता मेहता, जया गोयल, सोनिया सूद, मुकेश आनंद, उमेश सूद, रंजीत सिंह, परमजीत कौर उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरूआत गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई जिसके उपरांत गायकों द्वारा सदाबहार फिल्मी गाने गाए। कार्यक्रम का आगाज करते हुए ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त ने अपने गायन में सदाबहार गाना मैं तेरे इश्क में मर ना जाओ कहीं’ गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए गायक मोहित गुप्ता ने दर्शकों के समक्ष क्वाली मुर्शिद खेले होली प्रस्तुत की, जिसे सभी ने खूब सराहा। अंबाला से आए जगत ने रुख से जरा नकाब उठा दो मेरे हुजूर; आर सी दास ने तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है; राजेश कंवर ने मंजिले अपनी जगह है..रास्ते अपनी जगह; अरिशा ने ये रातें या मौसम; राजीव राज और कल्पना ने खुलम खुला प्यार करेंगे हम दोनों; गीता ठाकुर ने बुहे बारिया ते नाले कंदा टप के; कर्नल बीके शर्मा ने जाने कहां गए वो दिन; डॉ दीपक कौशिक ने जुबान पे दर्द भारी दूरी चली; कुलदीप कुमार ने दीवाना लेके आया है दिल का तराना; संगीता नागपाल और अनुराधा ने तुमको पिया दिल दिया कितने नाज़ से; नैनसी और पल्वी ने चाप तिलक सब; इंदू और इशु ने ऐ कश किसी दीवाने को; रमेश उल्फत ने तंजील; सुभाष दाहुजा ने पल-पल दिल के पास तुम रहती हो; मोंटी राजा ने दर्दे दिल दर्दे जिगर; रणजीत गिल ने दीवाना हुआ बादल; बीडी सिंगला ने हुस्न से चाँद भी शरमाया है; रंजीतपुरी ने जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मकाम; परमजीत सैनी ने तुझे क्या बता दिल रुबा; विमल ने कौन है जो सपनों में आया; संगीता शर्मा ने मेरा साया साथ होगा, जैसे मधुर व सदाबहार गानों को गाकर श्रोताओं को दिल जीत लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा रंजीत सिंह और मुकेश आनंद ने भी गायक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संगीत का प्रबंधन अरुण कांत द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त ने कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य और श्रोतागणों का आभार जताया, और कहा कि कार्यक्रम का उदेश्य अव्यवसायिक गायकों को मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपने अंदर के टैलेंट को उभार सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सदाबहार गानों को गाना प्रतिष्ठत गायकों को भाव पूर्ण श्रद्धांजली देना भी था। वीना सोफ्त ने कहा कि ट्रस्ट व सुर भारती संगीत एकेडमी द्वारा करवाया गया यह आयोजन पहला है और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम को आयोजन करवाता रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार