Monday, July 27, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीजों को श्वसन संबंधी बीमारियों का कैशलेस इलाज, 37.30 करोड़ रूपये के उपचार व्यय का वहन लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम' गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ नेपाल में फिर सड़कों पर उतरे जेन-जी, एमबीएस पेपर लीक को लेकर सड़कों पर दिखा छात्रों का आक्रोश 'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है' 'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक 'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका बरसात में रहना है सेहतमंद? तो रोजमर्रा की इन छोटी आदतों से करें संक्रमण का बचाव

राष्ट्रीय

सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है: पीएम मोदी

27 जुलाई, 2026 01:13 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सोमवार को सुभाषित शेयर किया है। पीएम मोदी की ओर से ‘एक्स’ पोस्ट में संस्कृत श्लोक, शीलवान् पूजितो लोके, शीलवान् साधुसम्मतः। शीलवान् सर्वकर्मार्हः, शीलवान् प्रियदर्शनः॥ शेयर किया गया है।

जिसका हिंदी अर्थ है- “सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है। उत्तम चरित्र से युक्त व्यक्ति अपने सत्यनिष्ठा, विनम्र, और मर्यादित आचरण के कारण प्रत्येक उत्तरदायित्व के योग्य माना जाता है; उसका व्यक्तित्व सभी के लिए आकर्षक और अनुकरणीय होता है। वास्तव में, सफलता, प्रभावी नेतृत्व, और अटूट विश्वास का वास्तविक आधार उत्तम चरित्र ही है।”

पीएम मोदी ने 24 जुलाई को भी सोशल मीडिया पर सुभाषित शेयर किया था। उन्होंने श्लोक, “कर्मणा मनसा वाचा यदभीक्ष्णं निषेवते। तदेवापहरत्येनं तस्मात्कल्याणमाचरेत्॥” साझा किया था, जिसका हिंदी अर्थ है- “मनुष्य अपने कर्मों, विचारों और वचनों के द्वारा जिस किसी भी विषय का निरन्तर अभ्यास करता है, वही अन्ततः उसके व्यक्तित्व को ढालकर उसे उसी दिशा में खींच ले जाता है, इसलिए मनुष्य को सदैव अपने चिंतन और संवाद में केवल कल्याणकारी विषयों को ही स्थान देना चाहिए।”

प्रधानमंत्री ने 23 जुलाई को सुभाषित शेयर करते हुए लिखा था, “यश्चायमस्मिन्नाकाशे तेजोमयोऽमृतमयः पुरुषः सर्वानुभूः। यश्चायमस्मिन्नात्मनि तेजोमयोऽमृतमयः पुरुषः सर्वानुभूः।। जिसका हिंदी अर्थ है कि विस्तृत आकाश या अन्तरिक्ष में जो शक्तिमयी शाश्वत सत्ता है, वही हमारी आत्मा में भी है। इसलिए कहा भी गया है – जो पिण्ड या कण-कण में है, वही ब्रह्माण्ड में है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

गुजरात: भारी बारिश से वनितलाव का संपर्क टूटा, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा प्रशासन

गुजरात: भारी बारिश से वनितलाव का संपर्क टूटा, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा प्रशासन

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा, ओम बिरला ने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए सदन की ओर से दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा, ओम बिरला ने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए सदन की ओर से दी बधाई

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान: पीएम मोदी

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान: पीएम मोदी

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि