Tuesday, June 09, 2026
BREAKING
मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय है : डा. अर्चना गुप्ता ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख की लागत से बने ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन यूरिया-एनपीके के दाम बढ़ाकर खेती-किसानी को बर्बाद करने पर तुली बीजेपी : भूपेंद्र हुड्डा श्रद्धालु तीर्थ स्थानों से अपने भीतर लेकर लौटता है नई ऊर्जा, प्रेरणा व चेतना : मुख्यमंत्री सैनी सीपीए सम्मेलन में पहुंचे देशभर के दिग्गज, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने किया सम्मान हरियाणवी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, राष्ट्रीय लोक दल ने जताया दुख श्रम मंत्री अनिल विज का नई श्रम संहिताओं पर सुझाव, पूरे देश में लागू हों एक समान नियम सिरसा के दमकल विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की कमी चिंताजनक : कुमारी सैलजा सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: नायब सिंह सैनी मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

हरियाणा

सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: नायब सिंह सैनी

08 जून, 2026 09:09 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दक्षिण हरियाणा के साथ किए गए भेदभाव को वर्तमान सरकार ने समाप्त किया है। राज्य सरकार ने विकास कार्यों में क्षेत्रीय असमानता को दूर करते हुए ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की भावना को व्यावहारिक रूप से लागू किया है।
मुख्यमंत्री सोमवार को नारनौल में भाजपा के जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पार्टी का झंडा फहराया तथा हवन यज्ञ में आहुति दी। समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने की।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने च्यवन ऋषि की तपोभूमि को नमन करते हुए कहा कि यह वही भूमि है जिसने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए समय-समय पर अपने वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। महेंद्रगढ़ के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नारनौल और महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। क्षेत्र में लॉजिस्टिक हब सहित अनेक विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही लंबे समय से बनी हुई जल समस्या के समाधान के लिए नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि नये संगठनात्मक केंद्र का उद्घाटन उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले के सभी कार्यकर्ताओं को नए जिला कार्यालय की स्थापना पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों के लिए कार्यालय केवल ईंट, पत्थर, सीमेंट और गारे से निर्मित भवन नहीं होते, बल्कि संगठन की आत्मा और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के केंद्र होते हैं।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय एक पवित्र संगठन मंदिर है, जहां से राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया जाता है तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाएं पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है।
उन्होंने कहा कि जिन दलों में परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति हावी होती है, वहां संगठन कुछ लोगों तक सीमित रह जाता है, जबकि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम, समर्पण और प्रतिभा के बल पर नेतृत्व की सर्वोच्च जिम्मेदारियां निभाने तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता है।
वर्ष 1980 में एक सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तक संगठन ने निरंतर विस्तार प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर आज भाजपा 14 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1984 में केवल दो सीटों के साथ अपनी यात्रा शुरू करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज देशभर में अभूतपूर्व जनसमर्थन प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कार्यालय आम जनता की आशाओं और अपेक्षाओं का केंद्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब, किसान, युवा अथवा जरूरतमंद व्यक्ति जब कार्यालय में आए तो उसे यह विश्वास होना चाहिए कि उसकी बात सुनी जाएगी और उसकी समस्या के समाधान के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। यही संगठन की कार्य संस्कृति और पहचान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ हरियाणा को देश का अग्रणी एवं सर्वाधिक विकसित राज्य बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हरियाणा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह कार्यालय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक हरियाणवी तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेगा।


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा में राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करती है। अहीरवाल की इस धरा ने हमेशा इंकलाब की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया है। इसे लैंड ऑफ सोल्जर कहा जाता है। यह शहीदों की धरती है। उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, प्रदेश के महामंत्री श्री सुरेंद्र पूनिया, विधायक ओम प्रकाश यादव, बावल के विधायक अनिल यादव, विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव, पूर्व विधायक सीताराम, राव बहादुर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय है : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय है : डा. अर्चना गुप्ता

ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख की लागत से बने ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख की लागत से बने ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

यूरिया-एनपीके के दाम बढ़ाकर खेती-किसानी को बर्बाद करने पर तुली बीजेपी : भूपेंद्र हुड्डा

यूरिया-एनपीके के दाम बढ़ाकर खेती-किसानी को बर्बाद करने पर तुली बीजेपी : भूपेंद्र हुड्डा

श्रद्धालु तीर्थ स्थानों से अपने भीतर लेकर लौटता है नई ऊर्जा, प्रेरणा व चेतना : मुख्यमंत्री सैनी

श्रद्धालु तीर्थ स्थानों से अपने भीतर लेकर लौटता है नई ऊर्जा, प्रेरणा व चेतना : मुख्यमंत्री सैनी

सीपीए सम्मेलन में पहुंचे देशभर के दिग्गज, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने किया सम्मान

सीपीए सम्मेलन में पहुंचे देशभर के दिग्गज, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने किया सम्मान

हरियाणवी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, राष्ट्रीय लोक दल ने जताया दुख

हरियाणवी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, राष्ट्रीय लोक दल ने जताया दुख

श्रम मंत्री अनिल विज का नई श्रम संहिताओं पर सुझाव, पूरे देश में लागू हों एक समान नियम

श्रम मंत्री अनिल विज का नई श्रम संहिताओं पर सुझाव, पूरे देश में लागू हों एक समान नियम

सिरसा के दमकल विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की कमी चिंताजनक : कुमारी सैलजा

सिरसा के दमकल विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की कमी चिंताजनक : कुमारी सैलजा

देवघर की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत तथा शिवमय वातावरण में मन को मिलने वाली शांति अलौकिक है: डा. अर्चना गुप्ता

देवघर की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत तथा शिवमय वातावरण में मन को मिलने वाली शांति अलौकिक है: डा. अर्चना गुप्ता

घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता का बिगड़ा बजट : राव नरेंद्र सिंह

घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता का बिगड़ा बजट : राव नरेंद्र सिंह