Wednesday, April 15, 2026
BREAKING
कांग्रेस ने डा. अंबेडकर का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : नायब सिंह सैनी हरियाणा ने 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सेशन उपलब्ध कराए, PGIMS रोहतक ने किडनी प्रत्यारोपण में 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गुरुग्राम में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, राव नरेंद्र सिंह ने किया प्रतिमा अनावरण मुख्यमंत्री ने पंचकूला में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित समता मैराथन को दिखाई हरी झंडी बीबीएमबी को लेकर केंद्र का नया नोटिफिकेशन हरियाणा के हितों पर कुठाराघात : भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणाः अब शहरी गरीब परिवारों का भी होगा अपना घर, 2,646 मकानों को मिली मंजूरी अपराध के लिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त पंजाब’ के लक्ष्य को साकार कर रही हैं महिला पुलिस कर्मचारी अमेरिका की बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू, वेंस बोले-“जैसे को तैसा...अब कोई ईरानी जहाज बाहर नहीं निकल पाएगा'' चीन की रियल एस्टेट कंपनी का काला सच: एवरग्रांडे संस्थापक ने 300 अरब डॉलर घोटाले का गुनाह कबूला

मनोरंजन

संस्कृति, शक्ति और स्वैग के साथ बादशाह ने रिलीज किया 'टटीरी फिर से', हटाए सभी विवादित लिरिक्स

14 अप्रैल, 2026 01:03 PM

मुंबई : पंजाबी सिंगर बादशाह का 'टटीरी फिर से' रिलीज हो गया है। टटीरी के बैन के बाद सिंगर ने लिरिक्स में बदलाव करके गानों को दोबारा रिलीज किया है। इस बार सिंगर ने हरियाणा की अनूठी संस्कृति को आधुनिक हिप-हॉप को मिलाकर गाना बनाने की कोशिश की है, और इस गाने के ट्रैक को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियन सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। बादशाह ने गाने को संस्कृति, ताकत और स्वैग का मिश्रण बताया और गाने को सिर्फ एक गाना नहीं, एक अलग ही एहसास बताया है। गाने में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। गाने के पहले रैप को हटा दिया गया है, जिसमें पहले लड़कियों को लेकर अपशब्द कहे गए थे। इसकी जगह सिंगर ने गाने के बैन के बाद अपने कमबैक को शब्दों में पिरोकर पेश किया है। गाने से स्कूल की ड्रेस में डांस कर रही लड़कियों को हटा दिया गया है और बस वाले सीन भी गायब हैं। गाने में हरियाणा के बुजुर्गों के स्वैग के साथ और कुछ नए डांस वीडियो को जोड़कर गाने को पूरा किया गया है।

पूरे गाने में सिंगर ने अपने कमबैक और जलवा दिखाने की बात की है। सोशल मीडिया पर गाने को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और फैंस भी गाने को हरियाणा का डांसिंग नंबर बता रहे हैं।
बता दें कि बादशाह के 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि उन्हें पहले सोशल मीडिया और फिर हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगनी पड़ी थी। गाने में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था और बिना इजाजत के सरकारी स्कूल की ड्रेस और बसों का इस्तेमाल किया गया। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सरकारी स्कूल की ड्रेस और सरकारी बसें प्रोवाइड कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी।

सिंगर के खिलाफ हरियाणा में दो जगह एफआईआर भी दर्ज हुई थी। रिलीज के कुछ दिन बाद ही गाने को सोशल मीडिया से बैन कर दिया गया। हालांकि तीन पहले ही बादशाह ने 'टटीरी फिर से' को रिलीज करने का ऐलान किया था। इससे पहले सिंगर ने लंदन के ओ-2 एरिना में भी परफॉर्म किया था, जिसकी डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज हुई थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

‘नागाबंधम’ के मेकर्स ने बढ़ाया उत्साह, इस दिन रिलीज होगा हाई-एनर्जी गाना ‘सुरा सुरा’!

‘नागाबंधम’ के मेकर्स ने बढ़ाया उत्साह, इस दिन रिलीज होगा हाई-एनर्जी गाना ‘सुरा सुरा’!

प्ले से पहले गणपति बप्पा को अनुपम खेर ने सुनाई स्क्रिप्ट, मांगा बहुत सारा आशीर्वाद

प्ले से पहले गणपति बप्पा को अनुपम खेर ने सुनाई स्क्रिप्ट, मांगा बहुत सारा आशीर्वाद

पिता की मौत के बाद भी सेट पर आकर कॉमेडी करते थे राजपाल यादव, सेट पर मिला बहुत सारा सपोर्ट

पिता की मौत के बाद भी सेट पर आकर कॉमेडी करते थे राजपाल यादव, सेट पर मिला बहुत सारा सपोर्ट

'बैलेंस सिखाया नहीं जाता, आदतों से आता है', 'लिटिल योगी' के साथ योग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी

'बैलेंस सिखाया नहीं जाता, आदतों से आता है', 'लिटिल योगी' के साथ योग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी

पुलकित सम्राट, लाइव बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाले देश के पहले और विश्व के तीसरे अभिनेता

पुलकित सम्राट, लाइव बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाले देश के पहले और विश्व के तीसरे अभिनेता

ब्रेट ली ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश

ब्रेट ली ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश

दीपिका पादुकोण ने बनाया 10,000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड

दीपिका पादुकोण ने बनाया 10,000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड

आशा भोसले और ओ.पी. नैयर: हिंदी फिल्म संगीत की वह जादुई साझेदारी जिसने इतिहास रच दिया

आशा भोसले और ओ.पी. नैयर: हिंदी फिल्म संगीत की वह जादुई साझेदारी जिसने इतिहास रच दिया

अभिनेता राज किरण की तलाश में सोमी अली, कहा-अगर किसी को जानकारी हो तो जरूर बताएं

अभिनेता राज किरण की तलाश में सोमी अली, कहा-अगर किसी को जानकारी हो तो जरूर बताएं

'ऐतिहासिक कदम और नई शुरुआत', महिलाओं को 33% आरक्षण पर रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी का जताया आभार

'ऐतिहासिक कदम और नई शुरुआत', महिलाओं को 33% आरक्षण पर रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी का जताया आभार