Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

चंडीगढ़

संस्कार भारती पंचकूला द्वारा दिव्यांग प्रतिभा पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित

19 अगस्त, 2024 01:45 PM

पंचकूला (पुनीत महाजन,रोशन लाल)18 अगस्त 2024ः संस्कार भारती, पंचकूला द्वारा 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर आयोजित भारत वंदन कार्यक्रम के तहत दिव्यांग प्रतिभा पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन पी. डब्लू. डी. गेस्ट हाउस, सेक्टर 1, पंचकूला में किया गया। जिसमें दिव्यांग संगीत कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गायन व वाद्ययंत्रों से प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों के दिलों में जोश भर दिया। इतना ही नही दिव्यांग कलाकारों द्वारा फ्लोइंग कर्मा बैंड की प्रस्तुति भी दी गई जिसमें सभी श्रोताओं मंत्रमुग्ध हो गए। ये दिव्यांग कलाकार चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब सेंटर के हैं! चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब सेंटर की फाउंडर व सीईओ निकी पी कौर के नेतृत्व में आए हुए थे। निकी पी कौर इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अखण्ड भारत को लक्षित करते हुए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तरी कमान पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) केजे सिंह थे, जबकि शहर के मेयर कुलभूषण गोयल कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उनके साथ संस्कार भारती, पंचकूला के अध्यक्ष सुरेश गोयल, महासचिव सतीश अवस्थी व अन्य गणमान्यों में संस्कार भारती के उत्तर क्षेत्र प्रमुख नवीन शर्मा तथा संरक्षण गणों में कैलाश चन्द मित्तल, कुसुम कुमार गुप्ता, तेजपाल गुप्ता, उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। जिसके बाद कला व खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगों में वर्ल्ड बोशिया चैलेंजर्स अंजलि देवी, पैरा टेबल टेनिस विद्या कुमारी, लेखक, मॉडल व दिव्यांग एक्टिविस्ट चैतन्य मुकुंद, दिव्यांग पेंटिंग आर्टिस्ट रहनुमा रानी को उत्तरी कमान पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) केजे सिंह तथा संस्कार भारती, पंचकूला के अध्यक्ष सुरेश गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि क्वाड्रीप्लेजिक एथलीट के रूप में, अंजली देवी ने वर्ल्ड बोशीया चैलेंजर, 2024 काहिरा, मिस्र में बोशीया फेडरेशन के लिए पहला पदक और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पैरा टेबल टेनिस में चमकता सितारा, विद्या कुमारी ने सिंगापुर पर शानदार जीत के बाद थाईलैंड के पटाया में इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन फैक्टर 40 (आई.टी.टी.एफ.ए) चैंपियनशिप में मिक्सड डबल क्लास 4 कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया है।

कार्यक्रम को आगे बढाते हुए चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब सेंटर से आए फ्लोइंग कर्मा बैंड के दिव्यांग संगीत कलाकारों हार्दिक शर्मा, संदीप सिंह, अस्मिथ खटी, अजेया राज, आशीष वर्मा, राहुल सिंह, हरी किशन ने देश भक्ति के गीतों पर गिटार, ड्रम व अन्य वाद्य यंत्र बजाकर अपनी सुंदर व मधुर सामूहिक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण देश भक्तिमय हो गया, जिसे सभी ने खूब सराहा।

ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व उद्घोषक सर्वप्रिय निर्मोही ने कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर वीरगति प्राप्त बलिदानियों को याद करते हुए 2 मिनट का मौन भी धारण किया गया।

इस अवसर पर संस्कार भारती, पंचकूला के अध्यक्ष सुरेश गोयल ने कहा कि संस्कार भारती जैसा अखिल भारतीय संगठन कला के माध्यम से समाज में राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने का प्रयास गत 43 वर्षों से कर रही है। कलाएं हमारी संस्कृति और गौरवपूर्ण इतिहास की सुंदरतम संवाहक हैं। आज के इस देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम में इसके दर्शन भी हुए हैं। हम सब देश की सेवा का जज्बा अपने अंदर जीवित रखें, यही कामना है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कार भारती, पंचकूला के अध्यक्ष सुरेश गोयल ने आयोजन समिति के बाल कृष्ण कंसल, बृजमोहन अग्रवाल, अनिल गुप्ता, तरुण बजाज, मयंक बिंदल, मोनिका ढल्ल, मीनाक्षी जैन,दीप्ति बिंदल, वंदना, सुरेश सिरसवाल, जोगिंदर अग्रवाल, नरेश चौधरी, का आभार जताया दर्शकों ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया, वे साथ-साथ गा रहे थे, झूम रहे थे और सभागार बार-बार देशभक्ति के जयकारों से गूंज रहा था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान