Saturday, July 04, 2026
BREAKING
'हम दबाव नहीं झेल पाए', विंबलडन में पहले राउंड की हार पर बोले युकी भांबरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: चौथी बार फाइनल में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया से सामना, इतिहास बदलना होगा मकसद फीफा वर्ल्ड कप: मेसी के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, डिएगो माराडोना का तोड़ा रिकॉर्ड बांग्लादेश से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे की वनडे टीम का ऐलान, रिचर्ड नगारवा बने कप्तान शिमला मिर्च खाने से बढ़ सकता है पोटैशियम? डायलिसिस मरीज बरतें जरूरी सावधानी बार-बार होने वाला सिरदर्द हो सकता है खतरे की घंटी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज पीएम मोदी के स्वागत को तैयार ऑस्ट्रेलिया, 8 जुलाई से होगी वार्षिक लीडर्स समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केइको फुजिमोरी को पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर दी बधाई तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल देता है इंसान का व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

राष्ट्रीय

संविधान में है हर नागरिक को सपना देखने और उसे पूरा करने की शक्ति: पीएम मोदी

26 नवंबर, 2025 04:45 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस (26 नवम्बर) के अवसर पर देश के नागरिकों को पत्र लिखा। उन्होंने 1949 में संविधान के ऐतिहासिक स्‍वीकृति को स्मरण करते हुए, राष्ट्र की प्रगति में इसकी मार्गदर्शक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि 2015 में सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ताकि इस पवित्र दस्तावेज़ को सम्मान दिया जा सके।

संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्तियों को भी देश की सेवा उच्चतम स्तर पर करने का अवसर दिया है

पीएम मोदी ने बताया कि संविधान ने साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्तियों को भी देश की सेवा उच्चतम स्तर पर करने का अवसर दिया है। उन्होंने संसद और संविधान के प्रति अपने भावों को साझा करते हुए 2014 में संसद की सीढ़ियों पर प्रणाम करने और 2019 में संविधान को अपने मस्तक पर रखने की घटना को याद किया। उन्होंने कहा कि संविधान ने अनगिनत नागरिकों को सपने देखने और उन्हें साकार करने की शक्ति दी है।

प्रधानमंत्री ने संविधान सभा के सदस्यों डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आंबेडकर और विशिष्ट महिला सदस्यों को संविधान समृद्ध करने के लिए याद किया

संविधान सभा के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर और अनेक विशिष्ट महिला सदस्यों को याद किया, जिनकी दूर दृष्टि से संविधान समृद्ध हुआ। उन्होंने संविधान के 60 वर्ष पूरे होने पर गुजरात में आयोजित संविधान गौरव यात्रा तथा 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संसद के विशेष सत्र और देशभर में हुए कार्यक्रमों को भी याद किया, जिनमें जनता ने अभूतपूर्व उत्साह से भाग लिया।
 
पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष का संविधान दिवस कई ऐतिहासिक जयंती आयोजनों के साथ मनाए जाने के कारण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है

 पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष का संविधान दिवस विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह सरदार वल्लभभाई पटेल और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, वन्दे मातरम् के 150 वर्ष और श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत जयंती के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये महान विभूतियां और ऐतिहासिक अवसर हमें संविधान के अनुच्छेद 51(क) में वर्णित हमारे कर्तव्यों की सर्वोच्चता का संदेश देते हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के इस विचार को दोहराया कि अधिकार कर्तव्यों के पालन से ही मिलते हैं, और कर्तव्यों का पालन ही सामाजिक व आर्थिक प्रगति की नींव है।

दो दशक बाद भारत को स्वतंत्र हुए 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे, आज लिए जा रहे निर्णय और नीतियां आने वाली पीढ़ियों के जीवन को प्रभावित करेंगी

भविष्य की ओर संकेत करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि इस सदी की शुरुआत से 25 वर्ष बीत चुके हैं और लगभग दो दशक बाद भारत को स्वतंत्र हुए 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। 2049 में संविधान के अंगीकरण के 100 वर्ष भी पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि आज लिए जा रहे निर्णय और नीतियां आने वाली पीढ़ियों के जीवन को प्रभावित करेंगी। इसलिए विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों को मन में सर्वोपरि स्थान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करने पर बल दिया

प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूल और कॉलेज संविधान दिवस पर 18 वर्ष के हो रहे प्रथम मतदाताओं का सम्मान करें। उनका विश्वास है कि युवाओं में जिम्मेदारी और गौरव की भावना जगाकर लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के भविष्य को मजबूती मिलेगी।अपने पत्र के अंत में, प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे महान राष्ट्र के नागरिक होने के नाते अपने कर्तव्यों के पालन के संकल्प को पुनः दोहराएं और एक विकसित तथा सक्षम भारत के निर्माण में सार्थक योगदान दें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत-माली ने पहले निर्यात संवर्धन मंच के जरिए व्यापारिक साझेदारी को दी नई मजबूती

भारत-माली ने पहले निर्यात संवर्धन मंच के जरिए व्यापारिक साझेदारी को दी नई मजबूती