Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र • लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा • हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि • संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज • सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला • केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल • पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर • Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके • खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण • पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

26 नवंबर, 2026 07:45 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि संविधान और कानून के लिए सभी लोग एक समान है और एक समान कानून होना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जब भी यूनिवर्सल सिविल कोड लाएगी तो मैं इसका पुरजोर समर्थन करूंगा। विज आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा यूनिफार्म सिविल कोड को हरियाणा में लागू करने के लिए पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए देश के सभी नागरिक एक समान होने चाहिए, जोकि संविधान की मूल भावना में भी है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए सरकार और नागरिक का रिश्ता है और इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।
आज हरियाणा विधानसभा द्वारा संविधान समर्पित विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है जबकि विपक्षी दल कांग्रेस पंचकूला में संविधान बचाओ मार्च निकाल रहे है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि संविधान को जितनी बार इन्होंने (कांग्रेस) घायल किया है, उतनी बार किसी ने नहीं किया।


उन्होंने कहा कि 90 बार कांग्रेस ने धारा 356 लगाकर विधिवत चुनी हुई सरकारों को भंग करने का काम किया है। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर, सारे विपक्ष को जेलों में डालकर, सेंसरशिप लगाकर संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। अब ये (विपक्ष कांग्रेस) केवल उन ज़ख्मों को छिपाने के लिए लाल किताब लेकर घूमते है।
कांग्रेस द्वारा संविधान को बचाने की बात की जा रही है, के बारे में पूछे हुए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि संविधान तो बहुत मजबूत है और बचा हुआ है क्योंकि हमारे संविधान निर्माताओं ने ऐसे प्रावधान किए है कि संविधान बचा रहे।


उन्होंने कहा कि जब इन्होंने संविधान को तोड़ने की कोशिश की थी और इनके जो किए हुए गलत काम थे और संविधान के साथ छेड़छाड़ की गई थी तथा संविधान संशोधन कर बदलाव किए थे, को जनता पार्टी की सरकार ने रद्द कर दिया था। कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के मार्च के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक कलाबाजी है वह खाते रहे, हमें इससे क्या लेना।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान