Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

चंडीगढ़

संदीप सिंह की बर्खास्तगी से अंदरूनी राज बाहर आने का खतरा: कुमारी सैलजा

07 सितंबर, 2023 05:31 PM

चंडीगढ़ (सतीश बंसल) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि महिला जूनियर कोच से छेड़छाड़ के आरोपी संदीप सिंह को बर्खास्त करने से सरकार के अंदरूनी राजफाश होने का खतरा बना हुआ है। इसी भय के कारण मुख्यमंत्री भी उन्हें बचाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। अगर मुख्यमंत्री और उनकी भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पाक साफ होती तो फिर अभी तक संदीप सिंह को मंत्री पद से हटा चुके होते।
मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने के बावजूद आज तक आरोपी राज्य मंत्री को न तो अरेस्ट किया गया और न ही प्रदेश सरकार से उन्हें बर्खास्त किया गया। अब जब कोर्ट में चार्जशीट पेश हो चुकी है और पुलिस जांच में इन पर आरोप सही पाए गए हैं। चार्जशीट में पुलिस ने जिस तरह के कमेंट किए हैं, उसे देखते हुए संदीप सिंह से अभी तक मंत्री पद छीन लेना चाहिए था। इसके साथ ही पीडि़ता की जान को खतरा देखते हुए उन्हें केंद्रीय बलों की सुरक्षा दिलाई जानी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह के संगीन आरोप जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह पर खेल राज्य मंत्री रहते हुए लगाए थे, उनकी गंभीरता को देखते हुए उसी समय इन्हें मंत्री पद से हटा दिया जाना चाहिए था। लेकिन, मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार मंत्री को बचाने और पीड़िता को डराने में जुट गई। पीडि़ता को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने व तोड़ने के लिए कई बार साजिश रची गई, लेकिन वह मजबूती के साथ अन्याय के खिलाफ डटी रही।
कुमारी सैलजा ने कहा कि इस प्रकरण में महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का दोहरा चेहरा उजागर हो चुका है। पीडि़ता अपनी शिकायत वापस ले ले, इसलिए ही नौकरी से उसका निलंबन किया गया। पीडि़ता आरोप लगाती रही है कि पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद भी संदीप सिंह बतौर राज्य मंत्री अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए उन्हें प्रताड़ित करने की हर संभव कोशिश करता रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा की जिस धरती से देश के प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, आज वहां की बेटी अपने साथ घटी घटना को लेकर न्याय पाने का संघर्ष कर रही हैं। अपनी आवाज भाजपा और इसके नेताओं तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन, न तो भाजपा का कोई नेता कुछ बोल पा रहा है और न किसी ठोस कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है। वरना, अब तक भाजपा आरोपी राज्य मंत्री पर कार्रवाई कर चुकी होती।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान