Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
मनाली और शिमला में कचरे का वैज्ञानिक निपटान गंभीर चुनौती, विधानसभा में बोले विक्रमादित्य सिंह HP Assembly Budget Session : किसी ने बिजली का मुद्दा उठाया, कोई सडक़-स्वास्थ्य की दिक्कत लेकर आया भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह* अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 850 अंकों की बढ़त पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 3 प्रतिशत उछला तो चांदी में 5 प्रतिशत की तेजी पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ आए, कहा-कभी नहीं टूटेगा यह गठबंधन राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत

हरियाणा

संतों महापुरुषों, ऋषि मुनियों और गुरुओं की वाणी को जीवन में करें आत्मसात: मनोहर लाल

21 फ़रवरी, 2026 06:03 PM

करनाल  केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संतों महापुरुषों, ऋषि मुनियों और गुरुओं की वाणी को जीवन में आत्मसात करे। इससे जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली मिलेगी और समाज सेवा की प्रेरणा आएगी।


मनोहर लाल शनिवार को करनाल सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित मैनेजमेंट कमेटी, गुरुद्वारा मंजी साहिब, पातशाही पहली के सहयोग से सनी ओबेरॉय क्लिनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित संगत को सम्बोधित कर रहे थे। मनोहर लाल लैब का उद्घाटन करने से पहले प्राचीन शिव मन्दिर व गुरुद्वारा मंजी साहिब, पातशाही में माथा टेका और आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर सिख समाज की ओर से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व ट्रस्टी डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय को श्री साहब व सरोपा भेंट कर के स्वागत किया।


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि त्याग और समर्पण की कोई सीमा नहीं होती। जब भी व्यक्ति इनको अपनाता है जीवन में सब कुछ मिलता है। ऐसा ही संदेश हमारे गुरूओं और महापुरुषों ने दिया है। हमें महापुरुषों के जीवन से समाज सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोच बदलने की जरूरत है, देश की 140 करोड़ जनता मेरा परिवार है। समाज को समर्पण करके देखे सब कुछ मिलेगा। ऐसी ही सोच को सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ. एसपी ओबरॉय पर कार्य कर रहे है, इन्होंने अपने आय का 96 प्रतिशत हिस्सा समाज  सेवा को समर्पित किया है और दुबई जैसे शहर में अपने देश के लोगों की मदद करते है। आज भी करनाल व पानीपत जिले में सनी ओबेरॉय क्लिनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारम्भ किया है, इससे गरीब लोगों को सस्ती दर पर टेस्ट कराने में मदद मिलेगी, इसके लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार निरोगी योजना के तहत प्रदेश की जनता के  नि:शुल्क टैस्ट हो रहे है और अब डॉ. ओबेरॉय ने आश्वासन दिया है कि उनकी ट्रस्ट शेष लोगो को टेस्ट करवाने में भरपूर सहयोग करेगे।


सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ. एसपी ओबरॉय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मनोहर लाल की प्ररेणा से करनाल और पानीपत लैब स्थापित की गई है। यह सोच प्रदेश की जनता के मनोहर लाल के प्यार को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि उनकी ट्रस्ट द्वारा 13 राज्यों में करीब 150 लैब स्थापित कर लोगों को लाभ दिया जा रहा है। जिनमें पिछले वर्ष करीब 27 लाख लोगों ने सस्ती दर पर टैस्ट करवाए है। उन्होंने घोषणा की कि करनाल में फिजयोथ्रेपी लैब, डैंटल सेंटर स्थापित करवाया जाएगा। इसके लिए जगह की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन   ने अपने संबोधन में कहा कि मनोहर लाल ने महापुरुषों की गुरुओं के प्रकाश पर्व मनाने से लेकर संग्रहालय स्थापित करवाए जा रहे है। इसके लिए मनोहर लाल का आभार जताया है। मंच संचालन करते हुए सरदार गुलाब सिंह मूनक ने कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सिख कौम के लिए अनेक कार्य किए है। इतना ही नही सिक्ख समाज को पूरा सम्मान दिया है। उन्होंने सिख कौम के इतिहास व गुरुद्वारा मंजी साहिब, पातशाही के महत्व के बारे में जानकारी दी।  


इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, चेयरपर्सन मेघा भंडारी, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, हरियाणा सफाई आयोग के उपाध्यक्ष आजाद सिंह, हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा, जथेदार, सरदार इकबाल सिंह पटना साहिब, बाबा जोगा सिंह, बाबा बाबू सिंह निसिंग, बाबा जोगा सिंह तरावड़ी, सरदार कर्नेल सिंह, सरदार लखविंद्र सिंह साई, सरपंच ऋषिपाल लाडी,भाजपा नेता बृज गुप्ता, सरदार त्रिलोच सिंह, अशोक खुराना, सरदार हरमीत सिंह हैप्पी, सरदार इंद्रपाल सिंह, किशोर नागपाल पार्षद संकल्प भंडारी, अमृत लाल जोशी, राजेश अग्गी  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।      

 
 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

राज्य में घरेलू गैस सप्लाई की कोई किल्लत नहीं, नागरिक आश्वस्त रहें : राजेश नागर

राज्य में घरेलू गैस सप्लाई की कोई किल्लत नहीं, नागरिक आश्वस्त रहें : राजेश नागर

देश यह जानना चाहता है कि हमारे पास ऊर्जा संसाधनों का कितना भंडार उपलब्ध है : कुमारी सैलजा

देश यह जानना चाहता है कि हमारे पास ऊर्जा संसाधनों का कितना भंडार उपलब्ध है : कुमारी सैलजा

मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्यौता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगों का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्यौता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगों का प्रस्ताव

पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका- सीएम नायब सिंह सैनी

पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका- सीएम नायब सिंह सैनी

अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला

अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार - सीएम नायब सिंह सैनी

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार - सीएम नायब सिंह सैनी