नवांशहर (मनोरंजन कालिया) : जिला कैमिस्ट एसोसीएशन की एक बैठक यूनियन के सीनीयर पदाधिकारी रोमेश चोपडा की अगुवाई में आयोजित हुई। जिसमें सबसे पहले यूनीयन के पूर्व प्रधान दिर्वगत हरमेश पुरी जी की मौत पर दो मिंट मौन धारण कर उन्हें श्रदांजलि दी गई। इसके पश्चात यूनियन का नया जिला प्रधान चुनने के लिए कारवाई शुरु हुई। जिसमें रोमेश चोपड़ा जी ने संजीव पुरी को नया प्रधान चुनने का प्रस्ताव रखा । जिस पर परमिंदर सिंह कोहली और बंगा यूनियन के प्रधान विपन शर्मा ने सैकिंड किया। इसके बाद सभी उपस्थित सद्सयो ने सर्वसमिति के साथ संजीव पुरी को जिला कैमिस्ट एसोसीएशन का प्रधान चुन लिया। किसी भी सदस्य ने संजीव पुरी के प्रधान बनने पर कोई एतराज नही जताया । यूनियन के जिला महासचिव मनोरंजन कालिया को उनके साथ पहले की तरह काम करने के लिए सहमति जताई गई। इस दौरान नए चुने गए प्रधान संजीव पुरी ने सभी सदस्यो का उन्होने प्रधान चुनने पर आभार व्यक्त करते हुए अपने स्वर्गीय पिता हरमेश पुरी की तरह पूरी तनदेही से यूनियन के कामो को तनदेही से करने क ा आशवासन दिया। इस अवसर पर यूनियन के सीनीयर वाईस प्रधान रवि गौतम, वाईस प्रधान तरुण आरोडा (मोंटी) , मघर सिंह सैनी राहो, वरिंदर उमट , विनोद कुमार शर्मा, युवराज कालिया ,सोनू वाली ,साहिल भल्ला, गुरसेवक सिंह, रमन गखड़, कुलदीप सिंह, हरविंदर पाल बेदी व अन्य मौजूद रहे।