Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

संजना सांघी बनीं SDG के लिए प्रतिष्ठित जज पैनल का हिस्सा

30 अगस्त, 2025 09:13 PM

मुंबई। अभिनेत्री संजना सांघी को संयुक्त राष्ट्र युथ ऑफिस द्वारा यंग लीडर्स फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) के पांचवें कोहोर्ट के लिए डिस्टिंग्विश्ड जजेस पैनल का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित उपलब्धि, वैश्विक सकारात्मक बदलाव की आवाज़ बनने की संजना की यात्रा में एक और अहम उपलब्धि है।यंग लीडर्स फॉर एसडीजी पहल हर साल 17 असाधारण युवाओं को सम्मानित करती है, जो दुनिया की सबसे गंभीर चुनौतियों से निपटने और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं।

डिस्टिंग्विश्ड जजेस पैनल में यूएन, सिविल सोसाइटी, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और प्राइवेट सेक्टर के प्रभावशाली नेता शामिल होते हैं, जो इन बदलाव लाने वाले युवाओं का चयन करते हैं। संजना ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते कहा कि संयुक्त राष्ट्र युथ ऑफिस द्वारा मुझे डिस्टिंग्विश्ड जजेस पैनल का हिस्सा चुना जाना मेरे लिए अब तक के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। मुझे मलाला यूसुफजई, कोडी सिम्पसन, लिली सिंह, दिया मिर्ज़ा और उन तमाम वैश्विक आइकन्स के साथ चुना गया है, जिन्होंने मेरी यात्रा को काफी प्रेरित किया है। यह उस काम की पुष्टि है, जो हम सब कर रहे हैं, जिससे युवाओं को महज़ भविष्य के वारिस नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माता के रूप में भी देखा जाए। संजना ने कहा कि पिछले साल यूएन जनरल असेंबली में समिट ऑफ द फ्यूचर के उद्घाटन पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देने के बाद, मेरा सामूहिक प्रयास की शक्ति पर विश्वास और गहरा हो गया। यह देखना कि कैसे वे शब्द वैश्विक स्तर पर गूँजे और कैसे युवा सीमाओं के पार एक-दूसरे को मजबूत बना रहे हैं, मेरे विश्वास को और मजबूत कर गया। हमारा भविष्य सिर्फ उज्ज्वल ही नहीं है, यह अभी, हम सबके द्वारा मिलकर गढ़ा जा रहा है। संजना सांघी अब मलाला यूसुफजई, कोडी सिम्पसन, लिली सिंह, दिया मिर्ज़ा और फॉरेस्ट व्हिटेकर जैसे वैश्विक आइकन्स की सूची में शामिल हो चुकी हैं। इस पैनल पर उनकी भूमिका उन्हें युवा नेताओं की आवाज़ को और मजबूत करने और यह साबित करने का मौका देगी कि आज के युवा महज़ कल के नेता ही नहीं, बल्कि हमारे वर्तमान के भी निर्माता हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...