Thursday, October 29, 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

29 अक्टूबर, 2026 09:12 PM

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली 'इंसाफ रैली' को लेकर कहा कि इसका मकसद यह पूछना है कि पंजाब को इंसाफ कब मिलेगा और बीते पौने पांच साल का हिसाब कब मिलेगा। वहीं, मोहाली कोर्ट में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल होने पर उन्होंने कहा कि समस्याओं को कालीन के नीचे दबाने से समाधान नहीं होगा। आज पुलिस और सरकार दोनों से लोगों का भरोसा उठ गया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा, "रैली का नाम 'इंसाफ रैली' है। आज जो कानून-व्यवस्था की समस्या है, जो ड्रग्स की समस्या है, जो किसान झेल रहे हैं, आज खरीद भी बंद कर दी गई है और आने वाले समय में खाद की भी समस्या आने वाली है, क्योंकि ये तो केवल चुटकुले सुनाते हैं। ये सारे मुद्दे हम उस रैली के जरिए लोगों के सामने रखेंगे।" उन्होंने कहा कि मैं आपको इसलिए बार-बार कहता हूं कि सरकारों की टैगलाइन चलाना बंद करें। जो असली मुद्दे हैं, उन्हें उठाइए। अगर हम भी गलती करते हैं तो हमारे बारे में भी कहिए। मैं इस बात को लेकर बहुत खुला हूं। हम जो गलती करेंगे, उसे भी बता दीजिए, हम उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे।


परगट सिंह ने कहा कि सवा लाख लोग कम से कम इस रैली में आएंगे। देखिए, टाइमिंग को लेकर अभी काम चल रहा है। मैं नहीं चाहता कि समय को लेकर कोई अव्यवस्था हो, क्योंकि जब इतने लोग आते हैं तो हर चीज समय के हिसाब से होनी चाहिए। हम समय को अंतिम रूप दे रहे हैं और जैसे ही तय होगा, हम सारी चीजें उसके अनुसार करेंगे।
पराली के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि यह नहीं होना चाहिए। मैं प्रदूषण के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन किसानों की मदद भी करनी होगी, क्योंकि हर बार धान का सीजन आने पर ये कहते हैं कि हमने पराली का पूरा प्रबंधन कर लिया है। यह प्रबंधन आखिर बाद में कहां चला जाता है, यह समझ नहीं आता।


इसके अलावा, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली की अदालत में शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और कथित ड्रग मनी मामले में लगभग 40,000 पृष्ठों का एक पूरक आरोपपत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) दाखिल किया है।
इस संबंध में कांग्रेस नेता ने कहा कि समस्याओं का समाधान तभी होगा जब हम उनकी जड़ तक जाएंगे। अगर हम उन्हें कालीन के नीचे दबाते रहेंगे तो कोई समाधान नहीं निकलेगा, क्योंकि पुलिस का विश्वास नहीं रहा, सरकार का विश्वास नहीं रहा। पुलिस और सरकार दोनों पर भरोसा नहीं रहा। जब भरोसा नहीं होगा, चाहे कोई कितना भी बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो, लोग उस पर विश्वास नहीं करेंगे। आज हालात ऐसे हैं कि सरकार पर लोगों का भरोसा नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन