Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तारीफ की, बताया 'प्रतिभाशाली'

27 अप्रैल, 2026 02:02 PM

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पिछले कुछ समय से राहुल मोदी के साथ अपने रूमर्ड संबंधों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन फोटोग्राफरों द्वारा उन्हें अक्सर एक साथ कैमरे में कैद किया जाता है। श्रद्धा कपूर ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने रूमर्ड प्रेमी की प्रशंसा की।
उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में राहुल मोदी के नवीनतम विज्ञापन पर टिप्पणी की, जिसमें 'सैय्यारा' की अभिनेत्री अनीत पड्डा शामिल हैं।
फिल्म 'स्त्री' की अभिनेत्री ने अनीत की तारीफ करते हुए लिखा, "बेहतरीन अभिनय का परफेक्ट मिश्रण।"

श्रद्धा ने राहुल मोदी को 'प्रतिभाशाली' कहते हुए लिखा, "और क्यूटनेस से याद आया, ये लेखक-निर्देशक कितने प्रतिभाशाली हैं उफ राहुल मोदी।"
श्रद्धा और राहुल के बीच रिश्ते की अटकलें 2024 की शुरुआत में तब शुरू हुई, जब कथित तौर पर दोनों को मुंबई में एक डिनर डेट से एक साथ निकलते हुए देखा गया।
उसके बाद इन दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। यहां तक कि उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के भव्य प्री-वेडिंग समारोह में भी एक साथ शिरकत की थी।
पिछले साल जून में श्रद्धा ने लेखक प्रेमी के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक रूप देने का फैसला किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राहुल मोदी के साथ सेल्फी लेते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की।

सफेद कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए श्रद्धा ने राहुल का हाथ प्यार से पकड़ा है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार" (मेरा दिल ले लो, लेकिन कम से कम मेरी नींद तो लौटा दो)।

इसके अलावा, श्रद्धा एक तस्वीर में 'आर' अक्षर वाला पेंडेंट पहने हुए भी नजर आईं।
अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के बारे में बात करते हुए श्रद्धा कपूर मराठी लोक कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित बायोपिक 'ईथा' में मुख्य भूमिका निभाएंगी।
इसके अलावा, वह अपनी लोकप्रिय 'स्त्री' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में भी अभिनय करेंगी।
उनकी आने वाली फिल्मों में फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित 'नागिन' भी शामिल है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज