Saturday, September 05, 2026
BREAKING
संत बाबा अतर सिंह जी की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित विशेष समारोह, 24 शिक्षक सम्मानित पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने 51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन

मनोरंजन

शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा

13 मई, 2026 01:20 PM

मुंबई:  दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी पत्नी के निधन के बाद से अक्सर प्रशंसकों के साथ नए-नए किस्से -कहानियों व यादों के साथ जुड़े रहते हैं। इस बीच पराग ने बताया कि पत्नी शेफाली के अचानक निधन के बाद वह पूरी तरह से टूट गए थे। पराग को उनके पालतू कुत्ते सिम्बा ने दोबारा खड़ा किया।

उन्होंने बताया कि सिम्बा न सिर्फ उनके दर्द को समझता है बल्कि खुद भी उसी दर्द से गुजर रहा था। दोनों ने एक-दूसरे का साथ देकर इस मुश्किल समय को पार किया। पराग का कहना है कि सिम्बा के प्यार और मौजूदगी ने उन्हें भावनात्मक रूप से मजबूत बनाया है। यह रिश्ता सिर्फ मालिक और पालतू कुत्ते का नहीं बल्कि पिता-पुत्र वाला रिश्ता है।

पराग ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में खुलकर बताया कि सिम्बा उनके लिए सिर्फ पालतू जानवर नहीं बल्कि परिवार का सदस्य और 'बेटा' है, जिसने सबसे मुश्किल समय में उन्हें सहारा दिया। पराग त्यागी ने बताया कि शेफाली का निधन उनके लिए बहुत बड़ा झटका था। इस दर्द भरे दौर में सिम्बा उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। उन्होंने कहा, " सिम्बा हमारा बेटा है। शेफाली प्यार से कहती थी, 'सिम्बा, तुम मेरे पेट से पैदा क्यों नहीं हुए?' शेफाली उससे बहुत प्यार करती थी औ मैं भी उससे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं और वह हमारे लिए बेहद खास रहा है।"

पराग ने बताया कि सिम्बा की शारीरिक मौजूदगी और स्पर्श उन्हें बहुत सुकून देता था। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी सिम्बा को सिर्फ अपने घाव भरने का माध्यम नहीं बनाया क्योंकि सिम्बा खुद भी शेफाली के जाने के दर्द से गुजर रहा था। पराग ने कहा, "मैं अपने जज्बात शब्दों में बयां कर सकता हूं लेकिन वह नहीं कर सकता। मैं उसकी बॉडी लैंग्वेज से उसके भाव समझता हूं। सिम्बा और मैंने एक-दूसरे को बिना शर्त प्यार देकर ठीक किया है। हमने एक-दूसरे को मन की शांति पाने में मदद की है।"

शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को 42 वर्ष की आयु में हो गया था। मुंबई स्थित अपने घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। पराग त्यागी तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद पराग त्यागी कई बार शेफाली के साथ बिताए प्यारे पलों को प्रशंसकों के साथ साझा कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री