Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

मनोरंजन

'शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं', इंडस्ट्री की सच्चाई पर खुलकर बोलीं त्रिधा चौधरी

17 मई, 2026 04:00 PM

मुंबई : फिल्म जगत में नए कलाकारों का सफर अक्सर आसान नहीं होता। इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए कभी लंबे समय तक काम करना पड़ता है तो कभी कम फीस में बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पहले के मुकाबले अब इंडस्ट्री काफी बदल चुकी है और नए कलाकार पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं।

जब त्रिधा से पूछा कि क्या नए कलाकार उत्साह में आकर बिना पूरी जानकारी के कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लेते हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ''अब ऐसा पहले जितना नहीं होता। आजकल कलाकार ज्यादा समझदारी से फैसले लेते हैं और किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले उसके फायदे और नुकसान दोनों को समझने की कोशिश करते हैं।''

त्रिधा ने अपने निजी अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा, ''मैंने खुद कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है, जहां कई बार मुझे अपनी फीस में समझौता करना पड़ा। यह हमेशा मजबूरी की वजह से नहीं होता, बल्कि कई बार सामने वाले के अनुभव और सम्मान को देखते हुए भी ऐसा करना पड़ता है। मैंने कई बार तय समय से ज्यादा काम किया, क्योंकि बड़े बैनर के साथ काम करना करियर के लिए बड़ा अवसर होता है।''

त्रिधा ने आगे कहा, ''हालांकि कई बार यह स्थिति नए कलाकारों के लिए शोषण जैसी लग सकती है। जब कोई नया कलाकार इंडस्ट्री में आता है, तो उसके अंदर खुद को साबित करने की इच्छा होती है। ऐसे में वह कई चीजों में समझौता कर लेता है। शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं, लेकिन इस स्थिति का दूसरा पहलू भी है। बड़े प्रोडक्शन हाउस और बैनर कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं। वे कलाकारों का प्रचार करते हैं, उन्हें पहचान दिलाते हैं और उनके करियर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।''

त्रिधा इन दिनों संजय दत्त के साथ फिल्म 'आखिरी सवाल' को लेकर चर्चा में है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे है। इस फिल्म को लेकर उन्होंने कहा, ''यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें देश और समाज से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को उठाया गया है।''

त्रिधा ने कहा, 'आखिरी सवाल' पूरी तरह देशभक्ति की भावना से जुड़ी फिल्म है। हर भारतीय नागरिक को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि यह लोगों को सोचने पर मजबूर करती है। फिल्म में देश के इतिहास से जुड़े कई बड़े मुद्दों और घटनाओं को दिखाया गया है। इसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस और इमरजेंसी जैसे संवेदनशील विषयों का भी जिक्र किया गया है।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री