Thursday, June 11, 2026
BREAKING
ट्रंप ने USMCA पर फिर बढ़ाई अनिश्चितता, कहा- “मुझे नहीं पता कि इसे रिन्यू करूंगा या नहीं” स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर पीट हेगसेथ का बड़ा बयान, बोले- ईरान हमारी राह नहीं रोक सकता चीन एक नकली दलाई लामा सामने लाएगा: अमेरिकी लॉमेकर का सख्त अलर्ट अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हमले, ट्रंप ने कहा- समझौते के करीब थे, लेक‍िन वो हमें टालते रहे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी में गिरावट पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा तो क्रूड ऑयल 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट वैश्विक अनिश्चितता का असर, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में फीफा विश्व कप 2026 का आगाज़ आज, उद्घाटन मैच में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने 600 करोड़ से बढ़कर 10,228 करोड़ रुपए पहुंचा राजस्थान का रेलवे बजट, सीमावर्ती क्षेत्रों में रेलवे और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता: अश्विनी वैष्णव 'विकसित भारत' के साझा विजन को साकार करने में केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

शिवराज सिंह चौहान का किसानों को बड़ा तोहफा, 14 जून को विदिशा में मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास

11 जून, 2026 01:47 PM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 14 जून को विदिशा के बेरखेड़ी जट्टू में देश के एक मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो संदेश के माध्यम से किसानों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 14 जून विदिशा संसदीय क्षेत्र के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा।

सुबह 10 बजे होगा कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन 14 जून को सुबह 10 बजे बेरखेड़ी जट्टू में किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के शिलान्यास के साथ-साथ विदिशा, रायसेन, सीहोर और देवास जिलों के लिए तैयार किए गए वैज्ञानिक कृषि रोडमैप को लागू करने की शुरुआत भी की जाएगी। इसके अलावा किसानों के हित में ‘खेत बचाओ अभियान’ भी शुरू किया जाएगा।

किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान किसानों को नकली खाद और बीज की पहचान, उनसे बचाव के उपाय, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, नई फसल बुआई तकनीक, जैविक खेती, फसल प्रबंधन तथा मौसम आधारित कृषि सलाह जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही आधुनिक कृषि मशीनों का प्रदर्शन, विभिन्न स्टॉल और लाइव डेमो भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसान नई तकनीकों को व्यवहारिक रूप से समझ सकेंगे।

देश के लिए मॉडल बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कृषि विज्ञान केंद्र देश के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी खेती को समयानुकूल, लाभकारी और आधुनिक बनाने के लिए इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों।

कृषि आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
यह पहल मध्य प्रदेश में कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रस्तावित कृषि विज्ञान केंद्र न केवल विदिशा बल्कि आसपास के जिलों के किसानों के लिए भी एक प्रमुख संसाधन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यहां किसानों को बेहतर बीज, उन्नत खेती तकनीकों, वैज्ञानिक सलाह और नवीन कृषि नवाचारों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

600 करोड़ से बढ़कर 10,228 करोड़ रुपए पहुंचा राजस्थान का रेलवे बजट, सीमावर्ती क्षेत्रों में रेलवे और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता: अश्विनी वैष्णव

600 करोड़ से बढ़कर 10,228 करोड़ रुपए पहुंचा राजस्थान का रेलवे बजट, सीमावर्ती क्षेत्रों में रेलवे और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता: अश्विनी वैष्णव

'विकसित भारत' के साझा विजन को साकार करने में केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे: पीएम मोदी

'विकसित भारत' के साझा विजन को साकार करने में केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे: पीएम मोदी

मोदी सरकार के 12 साल: सीएम योगी और धामी ने गिनाईं कृषि क्षेत्र की उपलब्धियां, किसानों के सशक्तिकरण की सराहना

मोदी सरकार के 12 साल: सीएम योगी और धामी ने गिनाईं कृषि क्षेत्र की उपलब्धियां, किसानों के सशक्तिकरण की सराहना

न्याय और लोककल्याण को बढ़ावा देना ही आदर्श नेतृत्व की पहचान: पीएम मोदी

न्याय और लोककल्याण को बढ़ावा देना ही आदर्श नेतृत्व की पहचान: पीएम मोदी

भारतीय रेल का बड़ा कदम : यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

भारतीय रेल का बड़ा कदम : यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

दुनिया भर से मिली बधाइयों पर पीएम मोदी ने जताया आभार

दुनिया भर से मिली बधाइयों पर पीएम मोदी ने जताया आभार

नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे सीएम विजय, तमिलनाडु की अहम मांगों पर जोर देने की संभावना

नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे सीएम विजय, तमिलनाडु की अहम मांगों पर जोर देने की संभावना

पीएम मोदी आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

पीएम मोदी आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

अहमदाबाद मेट्रो चरण-2(ए) को कैबिनेट की मंजूरी, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी होगी बेहतर: प्रधानमंत्री मोदी

अहमदाबाद मेट्रो चरण-2(ए) को कैबिनेट की मंजूरी, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी होगी बेहतर: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में 'सबका साथ-सबका विश्वास' लेकर देश को नई बुलंदियों पर पहुंचाया : अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में 'सबका साथ-सबका विश्वास' लेकर देश को नई बुलंदियों पर पहुंचाया : अनिल विज