Wednesday, April 22, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्रुप-डी कर्मचारियों को गेहूं हेतु ब्याज मुक्त ऋण देकर आवश्यक जरूरतों के लिए समय पर सहायता सुनिश्चित की गई: हरपाल सिंह चीमा मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए अस्पताल से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ - मुख्यमंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा पंजाब में 24 अप्रैल को करवाई जाएगी सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संपत्ति रखने व मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप इजरायली सेना हाई अलर्ट पर, हम लड़ने को तैयार: IDF चीफ ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, '1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी' ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

मनोरंजन

शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने साथ निभाने के लिए पत्नी पर लुटाया प्यार

22 अप्रैल, 2026 05:10 PM

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन बुधवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उन्होंने पत्नी पिंकी रोशन के लिए सोशल मीडिया पर खास नोट लिखा। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर पिंकी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। ये तस्वीरें पेरिस की हैं, जहां पर दोनों अपनी शादी की सालगिरह मनाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच खास बॉन्ड देखने को मिल रहा है। इस पोस्ट के जरिए राकेश ने बताया कि शादी के इन पांच दशकों का सफर आसान नहीं था। उन्होंने लिखा, "हमने अपनी शादी के 55 साल संघर्ष करते हुए बिताए हैं और आज भी हम एफिल टावर से भी ज्यादा मजबूती से एक दूसरे के साथ खड़े हैं। हमें शादी की सालगिरह मुबारक।" राकेश की यह पोस्ट सभी को काफी पसंद आई। उनके बेटे और अभिनेता ऋतिक रोशन समेत कई फिल्मी सितारों ने इस जोड़े को शुभकामनाएं दीं। फैंस ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें 'पावर कपल' बताया। ऋतिक ने लिखा, "मेरी दिल की धड़कनें।" रजत बेदी ने लिखा, "आप दोनों को सालगिरह की अनंत बधाई।"
राकेश और पिंकी रोशन की यह जोड़ी आज की पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध के बीच 55 सालों तक साथ निभाना उनके अटूट विश्वास और समर्पण को दर्शाता है।

राकेश और पिंकी की लव स्टोरी काफी कमाल की है। भले ही पिंकी बड़े पर्दे पर कभी नहीं आईं लेकिन वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो सिनेमा में योगदान देता आ रहा था। दरअसल, पिंकी के पिता डायरेक्टर जेआर ओम प्रकाश थे और वे अपनी बेटी के साथ अक्सर रोशन फैमिली के घर जाया करते थे।

ऋतिक के पापा राकेश और मां पिंकी की पहली मुलाकात इन दोनों के पिता की वजह से हुई थी। राकेश ने 1967 में अपने पिता की मौत के बाद एक सहायक निर्देशक के रूप में काम करना शुरू किया। ये उसी समय की बात है जब पिंकी का परिवार उनके लिए परफेक्ट मैच की तलाश कर रहा था। पिंकी के पिता ने राकेश को उनका दूल्हा बनाने का फैसला किया। इसके बाद राकेश ने 1969-1970 में पिंकी से शादी कर ली। पिंकी ने 1972 में एक बेटी सुनैना रोशन और 1974 में बेटे ऋतिक रोशन को जन्म दिया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

कुब्रा सैत ने की अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर पर खुलकर बात, इसे बताया अपना सुपर पावर

कुब्रा सैत ने की अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर पर खुलकर बात, इसे बताया अपना सुपर पावर

पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील

पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील

नेहा धूपिया का खुलासा: यशराज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान शुरू हो गया था लेबर पेन

नेहा धूपिया का खुलासा: यशराज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान शुरू हो गया था लेबर पेन

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार 'भूत बंगला', पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार 'भूत बंगला', पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो

इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर

इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर

एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी

एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन

एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन

मनीषा कोइराला का कला के प्रति प्रेम, दिखाई नेपाल संस्कृति की अद्भुत झलक

मनीषा कोइराला का कला के प्रति प्रेम, दिखाई नेपाल संस्कृति की अद्भुत झलक