Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

शहीदों को 'लुटेरा' कहने पर खौला करण जौहर का खून, बोले- माफी मांगे जनरल डायर की परपोती

14 अप्रैल, 2025 03:31 PM

जलियांवाला बाग हत्याकांड के जिम्मेदार ब्रिटिश अधिकारी जनरल डायर की परपोती कैरोलिन डायर ने नरसंहार के शहीदों को 'लुटेरा' कहा कि जिसके बाद करण जौहर का गुस्सा फूटा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, "मुझे उनकी टिप्पणी पर इतना गुस्सा आया कि मेरा खून खौल उठा है। यह नरसंहार ना केवल हमारे देश में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे जघन्य है। कैरोलिन को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।"

कैरोलिन डायर की विवादास्पद टिप्पणी

कैरोलिन डायर ने हाल ही में राज कोहली से मुलाकात की थी, जिनके परदादा बलवंत सिंह इस नरसंहार में बच गए थे। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कैरोलिन डायर ने बलवंत सिंह को 'लुटेरा' कहा। इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया और विवाद की शुरुआत हो गई।

करण जौहर का कड़ा विरोध

करण जौहर ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया में कहा, "कैसे कैरोलिन डायर यह कहने की हिम्मत कर सकती हैं? वह हजारों निर्दोष लोगों को लुटेरा कैसे कह सकती हैं?" करण ने यह भी कहा कि वह कैरोलिन को नहीं जानते और न ही जानना चाहते हैं। वह उनसे कभी नहीं मिलना चाहेंगे। करण जौहर का परिवार पंजाबी है और वह पहले भी बता चुके हैं कि उनकी दादी उन्हें भारत के बंटवारे के किस्से सुनाती थीं, जो उनके लिए भावनात्मक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं।

शहीद ऊधम सिंह के वारिसों ने किया समर्थन

करण जौहर की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद शहीद ऊधम सिंह के परिवार ने उनकी सराहना की। ऊधम सिंह के वारिसों- हरदियाल सिंह, मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह और जंगीर सिंह रत्न ने कहा कि जनरल डायर की परपोती ने उनके जख्मों पर नमक छिड़क दिया है। उन्होंने यह भी मांग की कि केंद्र सरकार इस मामले को ब्रिटिश सरकार के सामने उठाए और कैरोलिन डायर से माफी दिलवाए। इसके लिए जल्द ही एक पत्र भी लिखा जाएगा।

करण जौहर की फिल्म 'केसरी' का आ रहा है दूसरा भाग
उल्लेखनीय है कि करण जौहर 2019 की हिट फिल्म 'केसरी' का दूसरा भाग लेकर आ रहे हैं, जो इस विषय से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को और भी लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...