Friday, May 22, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जीएनडीयू शाखा में आयोजित किया मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम भारत-ईयू साझेदारी वैश्विक स्थिरता और रणनीतिक सहयोग की मजबूत धुरी : साइप्रस राष्ट्रपति भारत-अमेरिका संबंधों को नई गति, क्वाड की प्रासंगिकता पर अमेरिकी दूतावास का जोर बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में हल्की गिरावट एआई पर फोकस के बीच अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी क्लिकअप ने 22 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की भारत के इंडस्ट्रियल एनर्जी ट्रांजिशन में 100 अरब डॉलर के अवसर: रिपोर्ट अदाणी ग्रुप के प्रस्तावित मल्टी-बिलियन डॉलर अमेरिकी निवेश से वैश्विक स्तर पर बदल रही भारतीय कंपनियों की छवि: इंडस्ट्री लीडर्स रोनाल्डो ने अल नासर को बनाया चैंपियन, दमैक को हराकर जीता सऊदी प्रो लीग का खिताब विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई डब्ल्यूएफआई को फटकार

मनोरंजन

शरवरी वाघ को बेहद पसंद आई पंजाब की संस्कृति, बोलीं- वहां के लोग बेहतरीन

22 मई, 2026 04:43 PM

मुंबई : अभिनेत्री शरवरी वाघ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में जुटीं शरवरी ने बताया कि उन्होंने किरदार को बेहतर तरीके से समझने के लिए अपनी मां के साथ पंजाब की यात्रा की थी। उन्हें पंजाब का कल्चर और वहां के लोग काफी पसंद आए।

शरवरी ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “मेरा बैकग्राउंड महाराष्ट्रीयन है। पंजाब की संस्कृति, वहां के लोगों और खाने को समझने के लिए मैं वहां जाना चाहती थी। इम्तियाज अली पंजाब के बारे में इतने प्यार से बात करते हैं कि मुझे लगा, मुझे खुद वहां जाकर सब कुछ महसूस करना चाहिए, वहां के बारे में समझना चाहिए।”

उन्होंने आगे बताया, “मैं इम्तियाज से पंजाब के बारे में सुनकर महसूस करती थी कि कहीं ना कहीं मुझमें कमी है, इसलिए मैं अपनी मां को साथ लेकर पंजाब चली गई। हम वहां घूमे-फिरे और पर्यटक वाली सारी चीजें कीं, खाना खाया, ऐतिहासिक जगहों पर गए और पार्टीशन म्यूजियम भी घूमे।”

शरवरी ने कहा कि वे नई चीजों को हमेशा 'पहली बेंच पर बैठने वाले स्टूडेंट' की तरह उत्साह से सीखती हैं। उन्होंने बताया, “मुझे नोट्स बनाना, रिसर्च करना और नई चीजें जानना बहुत पसंद है। पंजाब जाने से पहले मैंने इम्तियाज से कहा भी था कि मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने से पहले वहां जाना है।”

अभिनेत्री ने पंजाब के लोगों की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैंने वहां सब कुछ बिना किसी रिसर्च प्रेशर के किया। बस इसलिए कि मुझे उस जगह से प्यार हो जाए और सच में मुझे पंजाब से प्यार हो गया। मुझे लगता है कि पंजाब के लोग दुनिया के सबसे अच्छे लोगों में शामिल हैं।”

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में शरवरी एक पंजाबी महिला का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना भी अहम किरदार में हैं।

‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'संकट के समय राजनीति नहीं, देश सबसे ऊपर होना चाहिए', कमल हासन ने देशवासियों से की एकजुटता की अपील

'संकट के समय राजनीति नहीं, देश सबसे ऊपर होना चाहिए', कमल हासन ने देशवासियों से की एकजुटता की अपील

'शेल्टर कहां, इंफ्रास्ट्रक्चर कहां?', बेजुबानों के लिए सामने आईं सोनम बाजवा, सीएम मान से की खास अपील

'शेल्टर कहां, इंफ्रास्ट्रक्चर कहां?', बेजुबानों के लिए सामने आईं सोनम बाजवा, सीएम मान से की खास अपील

बच्चों को घर पर छोड़कर बाहर जाना बेहद मुश्किल काम, 'मम्मा आ जाओ' सुनकर टूट जाता है दिल : रुबीना दिलैक

बच्चों को घर पर छोड़कर बाहर जाना बेहद मुश्किल काम, 'मम्मा आ जाओ' सुनकर टूट जाता है दिल : रुबीना दिलैक

'चांद मेरा दिल' एक गहरी और सच्ची प्रेम कहानी, अनन्या और लक्ष्य की अब तक की सबसे भावुक और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस

'चांद मेरा दिल' एक गहरी और सच्ची प्रेम कहानी, अनन्या और लक्ष्य की अब तक की सबसे भावुक और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस

सस्पेंस, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर होगी 'प्रीतम एंड पेड्रो', राजकुमार हिरानी की नई सीरीज का टीजर रिलीज

सस्पेंस, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर होगी 'प्रीतम एंड पेड्रो', राजकुमार हिरानी की नई सीरीज का टीजर रिलीज

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म द इंडिया स्टोरी का टीज़र जल्द होगा रिलीज़; फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म द इंडिया स्टोरी का टीज़र जल्द होगा रिलीज़; फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बदलते दौर के साथ खुद को ढालता दिखेगा मिश्रा परिवार, गीतांजलि कुलकर्णी बोलीं- 'गुल्लक 5 में नजर आएंगी नई चुनौतियां'

बदलते दौर के साथ खुद को ढालता दिखेगा मिश्रा परिवार, गीतांजलि कुलकर्णी बोलीं- 'गुल्लक 5 में नजर आएंगी नई चुनौतियां'

बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन, बोले- 'ऐसे लोग जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं'

बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन, बोले- 'ऐसे लोग जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं'

एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही निखारता और मजबूत बनाता है

एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही निखारता और मजबूत बनाता है

जब सपनों को पूरा करने के लिए फरहाना भट्ट को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बोलीं- आसान नहीं होता...

जब सपनों को पूरा करने के लिए फरहाना भट्ट को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बोलीं- आसान नहीं होता...