Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

शंभू बॉर्डर पर भीषण घमासान; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 60 घायल, शाम तक चलता रहा संघर्ष

14 फ़रवरी, 2024 11:18 AM

चंडीगढ़ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसानों का पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस जवानों के साथ जोरदार संघर्ष हुआ। आंदोलन को जा रहे किसानों ने जब बैरिकेडिंग तोडऩे की कोशिश की, तो पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके जवाब में किसानों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस जवानों ने किसानों पर रबड़ की गोलियां दाग दीं। पुलिस के हमले में करीब 60 किसान घायल हो गए हैं, जबकि कुछ पुलिस कर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा दागी गई रबड़ की एक गोली सतवीर नाम के किसान की आंख पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एंबुलेंस नहीं होने की वजह से उनके साथी कंधे पर उठाकर उन्हें अस्पताल ले गए। किसानों और पुलिस जवानों के बीच ऐसा ही संघर्ष जींद में दाता सिंहवाला खनौरी बार्डर पर देखने को मिला। यहां किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तो पंजाब से आए किसानों ने भी अद्र्धसैनिक बलों पर लाठियां बरसाईं। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वाटर कैनन से बौछारें कर किसानों को खदेड़ा गया। हरियाणा के किसान बार्डर पर जींद की तरफ बैठ गए हैं, तो वहीं पंजाब की तरफ किसान बार्डर से कुछ दूर रुके हुए हैं। एक बार उन्हें खदेड़ दिया गया था, लेकिन शाम को वे दोबारा वहीं बैठ गए।

उधर, आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट बंद है और यह पाबंदी 15 फरवारी तक बढ़ा दी गई है। हरियाणा के 15 जिलों में धारा 144 लागू है। हरियाणा और दिल्ली का सिंघु-टीकरी बॉर्डर, यूपी से जुड़ा गाजीपुर बॉर्डर सील हैं। दिल्ली में भी कड़ी बैरिकेडिंग है। मंगलवार शाम को प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र ने हमारी क भी मांग नहीं मानी। जब तक मुद्दे हल नहीं होंगे, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। मंगलवार शाम होने की वजह से हम सीजफायर का ऐलान कर रहे हैं। जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि हमने केंद्रीय मंत्रियों को कहा कि जब आप एमएसपी का ऐलान करते हो, तो उस पर खरीद की गारंटी के कानून का ऐलान कर दो। कर्ज माफी के लिए कहा, तो वे कमेटी की बात कहने लगे। लखीमपुर खीरी को केंद्रीय मंत्रियों ने गंभीर माना, लेकिन केंद्रीय मंत्री अजय टेनी को निकालने की बात पर चुप हो गए। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि पुलिस के हमले में करीब 60 किसान घायल हो गए हैं। किसानों ने फिर भी सब्र से काम लिया है। सरकार हमारे आंदोलन को भडक़ाने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी और खडग़े का ऐलान, हम देंगे एमएसपी की कानूनी गारंटी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही विभिन्न फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की देश भर के किसानों की लंबे समय से लंबित मांग है और सत्ता में आने पर सबसे पहले किसानों की इस मांग को पूरा किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि किसान भाइयों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।

हाई कोर्ट ने कहा किसानों पर फोर्स के इस्तेमाल से बचें

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार को अपने एक आदेश में किसानों पर फोर्स के इस्तेमाल से बचने को कहा है और साथ ही निर्देश दिए हैं कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था को बिगडऩे न दें। हाई कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और केंद्र से मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई गुरुवार को होगी। किसानों को हरियाणा में रोकने को लेकर दाखिल एक याचिका सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों से यह देखने को कहा कि प्रदर्शन एक तय जगह पर हो और सभी पक्ष मिलकर विवाद का हल निकालें।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका