Sunday, August 16, 2026
BREAKING
एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’ अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग अब नहीं बिछड़ेंगे अपने! मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार

राष्ट्रीय

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

16 अगस्त, 2026 05:16 PM

चित्तौड़गढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने राजस्थान सरकार के 15 जिलों में करीब 5659 करोड़ रुपए की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के मंच पर पहुंचते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमित शाह का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया।

संबोधन में अमित शाह ने वंदे मातरम का जिक्र करते हुए कहा, "कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को भुला दिया था। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना के इन शब्दों को बोलते हुए हजारों-लाखों स्वतंत्रता सेनानी फांसी पर चढ़ गए, गोलियां खाईं और सालों तक जेल में रहे।"

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था, तब कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने बीच में ही गीत रुकवा दिया। हम सब टीवी पर देख रहे थे। 80 साल बाद यह अमर गान फिर से सम्मान पा रहा था लेकिन सोनिया गांधी को यह रास नहीं आया। आपके द्वारा किया गया यह पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।" गृह मंत्री ने कहा कि यह वंदे मातरम का 150वां साल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम को फिर से नया जीवन देने का काम किया है।

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज 15 जिलों में 5659 करोड़ के 944 कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की तुलना करते हुए कहा, "जब प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर नल और हर घर जल योजना शुरू की, तब राजस्थान के सिर्फ 11 लाख घरों में पानी पहुंचा था। 70 सालों में कांग्रेस ने 11 लाख घरों तक पानी पहुंचाया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने केवल 8 सालों में 64 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया है।"

उन्होंने कहा, "70 साल में कांग्रेस ने जो काम किया, उससे 6 गुना ज्यादा काम प्रधानमंत्री मोदी ने 8 सालों में किया है।" अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि आज चित्तौड़गढ़ की इस पवित्र भूमि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व के अनुरूप भव्य प्रतिमा और स्मारक बनाने का काम किया है। 1.5 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह प्रतिमा 'अटल जी' के विचारों को दर्शाती है। उन्होंने इस काम से जुड़े हर कार्यकर्ता को साधुवाद दिया।

उन्होंने कहा, "सैकड़ों वर्षों से राजस्थान की वीर भूमि देशभर के देशभक्तों के लिए वीरता की काशी रही है। इसी भूमि ने मुगलों को यह संदेश दिया कि हमें कोई झुका नहीं सकता।"

अमित शाह ने कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी पत्रकार बने तो कलम से राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाया। कवि बने तो शब्दों से राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाया और प्रधानमंत्री बने तो राष्ट्र की सुरक्षा और सुशासन को आगे बढ़ाया। उन्होंने न सत्ता में रहते सिद्धांत छोड़ा, न विपक्ष में रहते सिद्धांत छोड़ा, इसीलिए उन्हें आजाद शत्रु कहा जाता है, जिसका कोई शत्रु नहीं है ऐसे महापुरुष के रूप में जाना जाता है।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए