Sunday, August 16, 2026
BREAKING
सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग अब नहीं बिछड़ेंगे अपने! मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार 'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन' बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

हरियाणा

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

13 जून, 2026 08:30 PM

भिवानी : हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के सिवानी आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से खादी बोर्ड के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई लोग शामिल होंगे। पूर्व मंत्री ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि तैयारियों के दौरान किसी भी प्रकार का खलल पैदा न हो। इस दौरान हम मुख्यमंत्री के सामने लोगों के मुद्दों को भी रखेंगे, जिसमें सड़क, बिजली और पानी जैसे मूलभूत मुद्दों होंगे। सीएम के दौरान के दौरान लोगों के मुद्दों को खुलकर रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके इतर, हम नहरों के मुद्दों को भी रखेंगे। कुछ ऐसी परियोजनाओं को भी हम सीएम के सामने रखेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री हमारी मांगों को सुनकर उस पर विचार करेंगे और जल्द ही इस दिशा में हर प्रकार का समाधान निकलेगा, जो कि आगे चलकर प्रदेश के विकास को गति देने का काम करेंगे ।

इसके अलावा, जेपी दलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की भी तारीफ की। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 12 साल अभूतपूर्व रहा। उन्होंने हमेशा से ही लोगों के विकास के लिए काम किया। अपने कार्यकाल के दौरान यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि विकास से संबंधित कामों के साथ किसी भी प्रकार का समझौत नहीं किया जाए। यही कारण है कि आज की तारीख में चौतरफा विकास से संबंधित काम होते हुए दिख रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्रित्व काल के अलावा अगर हम उनके मुख्यमंत्रित्व काल को भी मिला दे, तो उन्हें राजनीति में कुल 25 साल पूरे हो चुके हैं और इन सालों के दौरान उन्होंने हमेशा से ही जनता के विकास पर ध्यान दिया। उन्होंने हमेशा ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि लोगों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।

वहीं, उन्होंने वैश्विक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत में हो रहे विकास के कार्यों को रेखांकित किया। उनके मुताबिक, एक तरफ जहां समस्त विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। कहीं पर खाद्य संकट की स्थिति बनी हुई है, तो कहीं पर पेज जल की संकट, तो कहीं पर उथल पुथल का माहौल बना हुआ है, लेकिन इन तमाम उथल पुथल के बीच जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है, उसके लिए निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यशैली को श्रेय जाता है।

पूर्व मंत्री ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी में चल रही उथल-पुथल पर भी प्रतिक्रिया दी। ,जेपी दलाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी को हार का मुंह देखना पड़ा और जिन लोगों को जीत मिली भी है, वो भी अब इस्तीफा देकर दूसरी पार्टियों में अपनी राह तलाश रहे हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि उन्हें कोई भी पूछने वाला नहीं है। इन लोगों के आतंक का राज समाप्त हो चुका है।
इसके अलावा, जब उसने यह पूछा गया कि आप टीएमसी के कांग्रेस में शामिल होने पर क्या सोचते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो खुद ही अपने अस्तित्व की लड़ाई से जूझ रही है। ऐसी स्थिति में मैं अब इस पर क्या ही टिप्पणी करूं।

वहीं, उन्होंने हरियाणा में बढ़ रहे अपराधों पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, हमारी सरकार ने अपराधों को लेकर सख्त रवैया अपना रखा है। हम किसी को भी नहीं बख्श रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी

मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट