Monday, June 29, 2026
BREAKING
Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त Shimla: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चरण-4 होगी प्रारम्भ, इलैक्ट्रिक बस खरीद पर मिलेगी सबसिडी : सुक्खू Shimla: तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम : अनुराग Shimla: प्रदेश के स्कूलों में साल भर चलेंगी ग्रीन एक्टीविटीज गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

बाज़ार

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय कपड़ा निर्यात में उछाल, जुलाई में 5.3% की वृद्धि दर्ज

21 अगस्त, 2025 06:51 PM

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत के कपड़ा और परिधान क्षेत्र ने जुलाई में शानदार प्रदर्शन किया है। इस महीने निर्यात में बढ़ोतरी हुई है जिससे यह साबित होता है कि यह क्षेत्र देश में रोजगार, निर्यात और आर्थिक विकास का एक प्रमुख चालक बना हुआ है। वाणिज्यिक खुफिया और सांख्यिकी महानिदेशालय (DGCIS) के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2025 में कपड़ा वस्तुओं का निर्यात $3.1 बिलियन तक पहुंच गया। यह आंकड़ा पिछले साल जुलाई 2024 के $2.94 बिलियन से 5.3% ज्यादा है।

4 महीनों में भी मजबूत प्रदर्शन
अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच कुल कपड़ा निर्यात $12.18 बिलियन रहा जो पिछले साल की इसी अवधि के $11.73 बिलियन से 3.87% अधिक है।

अलग-अलग श्रेणियों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है:

➤ रेडीमेड कपड़ों का निर्यात जुलाई में 4.75% बढ़कर $1.34 बिलियन हो गया।

➤ सूती वस्त्रों का निर्यात 5.2% बढ़कर $1.02 बिलियन हो गया।

➤ कालीन का निर्यात 8% से ज्यादा बढ़कर $133 मिलियन तक पहुंच गया।

हस्तशिल्प के निर्यात में 10% से ज्यादा की शानदार वृद्धि देखी गई और यह $153.4 मिलियन तक पहुंच गया।

सरकार की नीतियों का असर
कपड़ा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह प्रदर्शन वैश्विक व्यापार की मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद इस क्षेत्र की मजबूती को दिखाता है। रेडीमेड गारमेंट्स, जूट, कालीन और हस्तशिल्प की लगातार बढ़ती मांग ने इस वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि ROSCCTL, RoDTEP, PLI योजनाएं, PM मित्र पार्क और नेशनल टेक्निकल टेक्सटाइल मिशन जैसी सरकारी योजनाएं इस क्षेत्र को आधुनिक बनाने और विकास करने में मदद कर रही हैं। इन योजनाओं से भारतीय कपड़ा उद्योग अपनी विविधतापूर्ण उत्पादन क्षमता का प्रदर्शन कर पा रहा है जिसमें कपास, जूट और पारंपरिक हस्तशिल्प जैसे उत्पाद शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए