Monday, November 23, 2026
BREAKING
• मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत • आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' • विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया • बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर • रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो' • इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज • साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में • एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज • 'हनुमान अंश' की सफलता से उत्साहित निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, बताया- '2027 में दूसरे पार्ट पर होगा काम' • सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

धर्म

वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल

23 नवंबर, 2026 11:18 AM

उज्जैन; श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर रविवार देर रात बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई और सोमवार सुबह भस्म हरिहर मिलन आरती हुई। मध्यरात्रि को अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से देवप्रबोधिनी एकादशी तक चार महीने सृष्टि का संचालन भगवान महाकाल करते हैं और वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु (द्वारिकाधीश/गोपाल) को पुनः सृष्टि का भार सौंपते हैं। इस अवसर पर भगवान महाकाल को तुलसी की माला व वैष्णव तिलक और भगवान विष्णु को बेलपत्र की माला अर्पित किए जाते हैं। वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर भगवान विष्णु (हरि) और बाबा महाकाल (हर) के मिलन के रूप में भस्म आरती की गई।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए मंदिर के एक पुजारी ने कहा, "वैकुंठ चतुर्दशी पर्व भगवान शिव और विष्णु के मिलन का दिन होता है। आज भगवान शिव और विष्णु का मिलन हुआ है। इस दिन भगवान शिव स्वयं विष्णु के दरबार में जाते हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव के परम मित्र विष्णु और विष्णु के परम मित्र भगवान शिव हैं। देवशयनी एकादशी के दिन जब भगवान विष्णु पाताल लोक चले जाते हैं तो सृष्टि का भार भगवान शिव को देकर जाते हैं।"

पुजारी ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर फिर से बाबा महाकाल सृष्टि का भार भगवान विष्णु को सौंपकर कैलाश चले जाते हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर से बाबा महाकाल पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे। बाबा की इस यात्रा के लिए भव्य तैयारी की गई थी। बाबा की यात्रा के लिए रंगोली बनाई गई। रंगोली के बीच में लिखा गया, 'सृष्टि का भार आपके हाथ' यानी बाबा महाकाल भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंप दिया है। हरिहर के मिलन का अद्भुत नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

बाबा महाकाल गाजे-बाजे के साथ गोपाल मंदिर पहुंचे, जहां भगवान विष्णु गोपाल स्वरूप में विराजमान हैं। उज्जैन नगरी में यह अद्भुत नजारा देखने को मिला।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "समस्त श्रद्धालुओं को 'हरिहर मिलन' की हार्दिक मंगलकामनाएं। उज्जैन में वैकुंठ चतुर्दशी के पावन पर्व पर बाबा महाकाल और भगवान श्रीहरि विष्णु जी का अद्भुत मिलन सनातन संस्कृति के एकात्म भाव का प्रतीक है।"

सीएम ने आगे लिखा, "धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी की मध्यरात्रि में बाबा महाकाल मोरपंख धारण कर श्री गोपाल मंदिर पधारते हैं और बिल्वपत्र भेंट कर भगवान विष्णु को चातुर्मास उपरांत पुनः सृष्टि के संचालन का दायित्व सौंपते हैं। भगवान श्रीहरि भी बाबा महाकाल को तुलसी की माला पहनाते हैं। भक्ति और आस्था के इस अनूठे पर्व पर बाबा महाकाल और श्रीहरि की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो, यही प्रार्थना है।"

मुख्यमंत्री ने एक और पोस्ट में लिखा, "ॐ श्री महाकालेश्वराय नमः। दिनांक 23 नवंबर 2026 को ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के प्रातःकालीन भस्म आरती, हरिहर मिलन आरती एवं शृंगार दर्शन।"

 

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती

इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

धनतेरस 2026: धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं, यम दीप की क्या है मान्यता?

धनतेरस 2026: धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं, यम दीप की क्या है मान्यता?

29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल

29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल

महर्षि वाल्मीकि जयंती : संघर्ष, साधना और रामायण की रचना की प्रेरक कथा

महर्षि वाल्मीकि जयंती : संघर्ष, साधना और रामायण की रचना की प्रेरक कथा

28 या 29 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जानें सरगी से चांद निकलने के समय तक की पूरी जानकारी

28 या 29 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जानें सरगी से चांद निकलने के समय तक की पूरी जानकारी

विजयादशमी : परंपरा, पराक्रम, न्याय और आध्यात्मिक चेतना की विजय गाथा

विजयादशमी : परंपरा, पराक्रम, न्याय और आध्यात्मिक चेतना की विजय गाथा

कहीं रावण दहन तो कहीं दुर्गा विसर्जन, भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है दशहरा

कहीं रावण दहन तो कहीं दुर्गा विसर्जन, भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है दशहरा

मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व