Wednesday, June 17, 2026
BREAKING
काइलियन एमबाप्पे के डबल धमाके से फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया: फीफा वर्ल्ड कप 2026 लियोनेल मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया को 3-0 से हराया एर्लिंग हालैंड के डबल धमाके से नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इराक को 4-1 से हराया जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और कीर स्टार्मर की द्विपक्षीय बैठक, भारत-यूके संबंधों की प्रगति पर चर्चा सम्मान और स्वीकार्यता से बढ़ता है आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री मोदी वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा जी7 सम्मेलन में पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति की मुलाकात, रणनीतिक सहयोग पर चर्चा G7 सम‍िट में पीएम मोदी-स्टार्मर की मुलाकात, व्यापार से AI तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा G7 समिट में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से म‍िले पीएम मोदी, G-20 से पहले एफटीए पूरा करने पर हुई चर्चा असम बॉर्डर पर हड़कंप: घास काटने गए भारतीय को उठा ले गए बांग्लादेशी, फिर देर रात...

राष्ट्रीय

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

17 जून, 2026 10:32 AM

21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। वेस्टर्न रेलवे ने घोषणा की है कि परीक्षा के दिन रेलवे पर कोई ‘मेगा ब्लॉक’ नहीं होगा। वेस्टर्न रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 21 जून को निर्धारित नीट परीक्षा के मद्देनजर कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा। उपनगरीय सेवाएं कार्यदिवस के समय के अनुसार चलेंगी, जबकि एसी उपनगरीय सेवाएं रविवार के समय के अनुसार चलेंगी।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि 21 जून को प्रदेश के 59 जनपदों में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। साथ ही अन्य जनपदों में परीक्षा देने पहुंचने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के लिए, जिनके पास ठहरने की व्यवस्था न हो, आवश्यक अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर अफवाह, भ्रामक अथवा गलत सूचनाएं प्रसारित करने के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सरकारी अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का ‘पारदर्शी, सुरक्षित और त्रुटि-मुक्त संचालन’ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित होने वाली है।

मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की विश्वसनीयता सटीक योजना और त्रुटिरहित क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। मुख्यमंत्री यादव ने एक बयान में कहा कि नीट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। सभी तैयारियां पहले से पूरी होनी चाहिए, और परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जानी चाहिए। किसी भी स्तर पर कोई चूक या त्रुटि नहीं होनी चाहिए।(इनपुट-आईएएनए)

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सम्मान और स्वीकार्यता से बढ़ता है आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री मोदी

सम्मान और स्वीकार्यता से बढ़ता है आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री मोदी

G7 सम‍िट में पीएम मोदी-स्टार्मर की मुलाकात, व्यापार से AI तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

G7 सम‍िट में पीएम मोदी-स्टार्मर की मुलाकात, व्यापार से AI तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

G7 समिट में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से म‍िले पीएम मोदी, G-20 से पहले एफटीए पूरा करने पर हुई चर्चा

G7 समिट में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से म‍िले पीएम मोदी, G-20 से पहले एफटीए पूरा करने पर हुई चर्चा

असम बॉर्डर पर हड़कंप: घास काटने गए भारतीय को उठा ले गए बांग्लादेशी, फिर देर रात...

असम बॉर्डर पर हड़कंप: घास काटने गए भारतीय को उठा ले गए बांग्लादेशी, फिर देर रात...

किसी को नहीं छोड़ूंगा; शुभेंदु अधिकारी ने TMC को चेताया, बोले- बंगाल में जल्द होगी बंपर बहाली

किसी को नहीं छोड़ूंगा; शुभेंदु अधिकारी ने TMC को चेताया, बोले- बंगाल में जल्द होगी बंपर बहाली

नोएडा एयरपोर्ट से जम्मू और नवी मुंबई के लिए भी उड़ानें शुरू, अब इन 5 शहरों तक कर सकेंगे सफर

नोएडा एयरपोर्ट से जम्मू और नवी मुंबई के लिए भी उड़ानें शुरू, अब इन 5 शहरों तक कर सकेंगे सफर

E20 वाला पेट्रोल डलाया तो टंकी पर चिपकी चींटियां? वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस

E20 वाला पेट्रोल डलाया तो टंकी पर चिपकी चींटियां? वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस

पंजाब कांग्रेस में आने वाला है भूचाल? हाईकमान ने 66 नेताओं को दिल्ली बुलाया; जानें अंदर की बात

पंजाब कांग्रेस में आने वाला है भूचाल? हाईकमान ने 66 नेताओं को दिल्ली बुलाया; जानें अंदर की बात

ईरानी तेल से प्रतिबंध हटा रहा अमेरिका, नई डील में बनी सहमति; भारत को कैसे फायदा

ईरानी तेल से प्रतिबंध हटा रहा अमेरिका, नई डील में बनी सहमति; भारत को कैसे फायदा

'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी

'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी