Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

विश्व हृदय दिवस पर भूषण हॉस्पिटल नारायणगढ़ द्वारा साईकलोथॉन का आयोजन

28 सितंबर, 2025 08:02 PM

नारायणगढ़ सुशील कुमार) : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर भूषण हॉस्पिटल नारायणगढ़ व दशमेश क्रिकेट क्लब खानपुर लबाना के संयुक्त तत्वाधान में नारायणगढ़ में द्वितीय साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डी.एस.पी. नारायणगढ़ सूरज चावला मुख्य अतिथि रहे जिन्होंने स्वयं भी साइकिल चलाकर पूरी यात्रा में भाग लिया।

मुख्य अतिथि डी.एस.पी. सूरज चावला ने लोगों से अपील की कि दिन के 24 घंटे में से इनसान को अपने शरीर और अपने लिए 30 मिनट का समय जरूर देना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि चिंता दिल व दिमाग दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए चिंता को जीवन से दूर करना चाहिए। उन्होंने भूषण हॉस्पिटल व दशमेश क्रिकेट क्लब की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों में जागरूकता लाने का कार्य करते हैं और उन्हें प्रसन्नता है कि इन संस्थाओं ने उन्हें इस कार्य में शामिल होने का अवसर प्रदान किया।

साइकिल रैली भूषण हॉस्पिटल से शुरू होकर पंचायत भवन खानपुर लबाना तक गई। गांव बरसुमाजरा पहुंचने पर कारगिल शहीद पवन कुमार सैनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिक को नमन किया गया। बरसुमाजरा में ग्रामीणों ने साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया व जलपान करवाया। खानपुर लबाना पंचायत घर पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं दशमेश क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि डीएसपी सूरज चावला, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश नांदल (हृदय रोग विशेषज्ञ, एम.एम. मेडिकल कॉलेज मुलाना), डॉ. मनोज बंसल (नारायण सेवा संस्थान कैथल) सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सेवानिवृत्त अध्यापक सुखदेव राज ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त करने का आह्वान किया।

भूषण हॉस्पिटल नारायणगढ़ के संचालक डॉ. अनिरुद्ध भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति को समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश नांदल ने कहा कि नियमित व्यायाम हृदय रोग से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने बताया कि 150 मिनट का साप्ताहिक व्यायाम हृदय रोग से 80 प्रतिशत तक बचाता है। साथ ही 30 वर्ष की आयु के बाद नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित आहार पर बल दिया। उन्होंने सीपीआर तकनीक सीखने का भी आह्वान किया।

डॉ. मनोज बंसल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि डॉ. अनिरुद्ध भूषण के आग्रह पर नारायणगढ़ में भी इस तरह का कैंप आयोजित किया जाएगा ताकि जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में मंच संचालन कुलवंत सिंह (डी.पी.ई.) एवं मास्टर विनोद सैनी ने किया। कार्यक्रम में गांव के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में भारतीय योग संस्थान नारायणगढ़, हजरस नारायणगढ़, रिटायर्ड अध्यापक संघ, न्यू आदर्श स्कूल अंबली, श्रीमद् भगवद गीता विद्या मंदिर, आईएमए नारायणगढ़, नीमा नारायणगढ़, युवा एकता शक्ति संगठन बरसुमाजरा तथा पुलिस प्रशासन व ग्राम पंचायत सहित विभिन्न संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान