Sunday, June 21, 2026
BREAKING
केंद्रीय जेल फरीदकोट से मोबाइल फोन बरामद, 2 हवालातियों और 3 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से सहमे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में खूनी टकराव: 'आप' नेता पर सरेराह फायरिंग के आरोप, बना दहशत का माहौल "हिमाचल भविष्य की चुनौतियों के लिए लोक निर्माण विभाग को बनाएगा आधुनिक और मजबूत", बोले CM सुक्खू Himachal : दिल की बीमारी का इंजेक्शन निकला नकली, दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई Shimla: HRTC चालक-परिचालक यूनियनों को वार्ता का न्यौता Haryana: रेवाड़ी में CM फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर निजी अस्पताल किया सील Haryana: दयालु योजना के हजारों लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, 6 महीने तक कर सकेंगे क्लेम हरियाणा में अब आवारा कुत्ते नागरिकों को नहीं बना पाएंगे शिकार, केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम देश के सभी संस्थान भी अपने स्तर पर योग को अपनाएं, जिससे पूरे देश को मिलेगा लाभ- रमन बंसल

राष्ट्रीय

विश्व को जोड़ने की शक्ति है योग: पीएम मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष संदेश

21 जून, 2026 11:18 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में देश का नेतृत्व किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 21 जून का ये दिन पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन बन गया है। कोलकाता के लोगों की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘स्वच्छता से स्वागत’ यह एक अच्छी पहल है। इसके लिए जिस तरह कोलकाता में श्रम किया गया है, नागरिक कर्तव्य निभाया गया है, वह सभी देशवासियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा बन गया है।

संपूर्ण मानव समुदाय को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “विश्व के अलग-अलग हिस्सों से एक से एक अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं। भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर और पूरब में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा हुआ नजर आ रहा है। पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है।”

पीएम मोदी ने इस दौरान पश्चिम बंगाल की महान विभूतियों को याद किया। उन्होंने कहा, “योग दिवस के अवसर पर आज बंगाल में होना बहुत ही विशेष है। बंगाल की ये पवित्र भूमि, जहां भगवान रामकृष्ण परमहंस जैसे सिद्ध संतों ने अवतार लिया, जहां से निकलकर स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को योग से परिचय कराया, जहां महर्षि अरविंद जैसे महान योगी ने जन्म लिया, लाहिड़ी महाशय जैसे महान योगियों ने जहां योग परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव एक अलग आध्यात्मिक अनुभूति दे रहा है।”

इस अवसर पर पीएम मोदी ने गुरुदेव रवींद्र नाथ ठाकुर को भी याद किया। उन्होंने कहा, “बंगाल की धरती पर जन्मे गुरुदेव रवींद्र नाथ ठाकुर का मानना था कि मनुष्य की पहचान अलग-अलग रहने में नहीं, बल्कि अपने आस-पास की दुनिया से जुड़ने में है। यही जुड़ाव योग का मूल भाव है।

उन्होंने महर्षि अरविंद के शब्दों को भी दोहराया। पीएम मोदी ने कहा, “महर्षि अरविंद भी कहते थे कि हमारा पूरा जीवन योग है, चाहे हमें इसका बोध हो या न हो। योग जब स्वभाव में आता है, तो वो मानवीय एकता का आधार बन जाता है। योग सिर्फ शारीरिक श्रम का साधन नहीं है, योग सिर्फ एक आयु वर्ग के लिए सीमित भी नहीं है। योग मानव के जीवन का, चेतना के साथ, ऊर्जा के साथ एक प्रकाश भी है।”

पीएम मोदी ने कहा कि जब हम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ की बात करते हैं, तो इसका अर्थ है कि हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि बढ़ती आयु मानव की क्षमता को सीमित न करे। योग मानव जीवन को निरंतर विकास और आत्मोन्नति की ओर प्रेरित कर सकता है।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 40 साल की आयु में हम 20 साल की आयु की तुलना में अधिक लचीले हों। हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 50 साल की आयु में हम 30 साल की आयु की तुलना में अधिक ऊर्जावान हों। हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 70 साल की आयु में हम 50 साल की आयु की तुलना में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति अधिक प्रतिरोधक क्षमता रखते हों। यही वह क्षेत्र है, जहां योग हमारी सहायता कर सकता है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी; बोले- अब आजाद बंगाल

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी; बोले- अब आजाद बंगाल

दिल्ली में BRICS देशों के NSA का जमावड़ा, डोभाल करेंगे अध्यक्षता; चीन से होगी सीधी बात

दिल्ली में BRICS देशों के NSA का जमावड़ा, डोभाल करेंगे अध्यक्षता; चीन से होगी सीधी बात

ममता बनर्जी की TMC और उद्धव गुट में क्यों हुई बगावत? भाजपा नेता ने बता दी पूरी बात

ममता बनर्जी की TMC और उद्धव गुट में क्यों हुई बगावत? भाजपा नेता ने बता दी पूरी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को सौंपे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कहा- 'स्वयं को तैयार कर रहा भारत'

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना को सौंपे तीन स्वदेशी युद्धपोत, कहा- 'स्वयं को तैयार कर रहा भारत'

ललितपुर में विकास की नई शुरुआत, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

ललितपुर में विकास की नई शुरुआत, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

डासना में सरकारी तालाब पर अवैध खनन के आरोप, करोड़ों के नुकसान की आशंका

डासना में सरकारी तालाब पर अवैध खनन के आरोप, करोड़ों के नुकसान की आशंका

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास

दतिया में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए पीताम्बरा पीठ के दर्शन

दतिया में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए पीताम्बरा पीठ के दर्शन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: पश्चिम बंगाल में भव्य कार्यक्रम, योग को मिला वैश्विक मंच; भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: पश्चिम बंगाल में भव्य कार्यक्रम, योग को मिला वैश्विक मंच; भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

योग व्यक्ति, समाज और विश्व चेतना को जोड़ने का सशक्त माध्यम : राष्ट्रपति मुर्मु

योग व्यक्ति, समाज और विश्व चेतना को जोड़ने का सशक्त माध्यम : राष्ट्रपति मुर्मु