Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष: पीएम मोदी ने कहा- सेवा, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे

09 जून, 2026 12:14 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के समर्पित प्रयासों के रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और ‘राष्ट्र प्रथम’ की अटूट भावना के साथ सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया है। इन प्रयासों के फलस्वरूप आज भारत ने विश्व पटल पर एक नई पहचान बनाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “हमारी सरकार के पिछले 12 साल भरोसे, विकास और जन-कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ हमने अपने युवाओं, महिलाओं और किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस रास्ते पर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे।”

नौ प्रमुख क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया
प्रधानमंत्री ने नौ प्रमुख क्षेत्रों; गरीब कल्याण, नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य, राष्ट्र प्रथम, किसान कल्याण, मिडिल क्लास और विरासत और विकास; के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 81 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा 4 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास, 10.5 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला गैस कनेक्शन और 12 करोड़ शौचालयों के निर्माण से करोड़ों परिवारों का जीवन आसान हुआ है।

नारी सशक्तीकरण को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन-धन खाते खोले गए हैं। महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन का अवसर मिला है और 3 करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। वहीं, 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 10 करोड़ ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं।

बुनियादी ढांचे के विकास को ऐतिहासिक बताया
राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास को ऐतिहासिक बताया। देश के 26 शहरों में 1,100 किलोमीटर से अधिक का मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया है। वर्तमान में 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। अटल सेतु, सुदर्शन सेतु, चिनाब रेल ब्रिज, बोगीबील ब्रिज और पंबन समुद्री पुल जैसे बड़े परियोजनाओं का निर्माण भी इसी अवधि में हुआ। देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 164 तक पहुंच गई है।

युवाओं के लिए लगभग दो करोड़ लोगों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि मुद्रा योजना के तहत 40 लाख करोड़ रुपए से अधिक के ऋण वितरित किए गए हैं। देश में 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप और 10 हजार से अधिक अटल टिंकरिंग लैब नवाचार को नई दिशा दे रहे हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही 19 हजार से अधिक जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इन्हें भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में किया शामिल
प्रधानमंत्री ने किसान कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, मध्यम वर्ग को कर राहत और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल महालोक और केदारनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक विरासत और विकास के समन्वय का प्रतीक हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह