Monday, July 06, 2026
BREAKING
सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक: समय पर ईएनटी इलाज अब पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण एवं कारगर दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार 8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार; एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मनोरंजन

विशाल जेठवा का सपना सच, होमबाउंड की 98वें ऑस्कर अवार्ड्स में एंट्री

20 सितंबर, 2025 09:07 PM

मुंबई। युवा अभिनेता विशाल जेठवा अपनी फिल्म होमबाउंड को 98वें अकादमी अवॉड्र्स (ऑस्कर) में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुने जाने को लेकर बेहद खुश हैं। विशाल जेठवा ने कहा कि यह पल मेरे लिए बिल्कुल अविश्वसनीय है। यह वही खबर है जिसका हर अभिनेता एक दिन सपना देखता है। यह जानकर कि होमबाउंड दुनिया के सबसे बड़े सिनेमा मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है, मेरे लिए मेरी फिल्मी यात्रा की शुरुआत से परे एक अनुभव है। मैं निर्देशक नीरज घेवन का बेहद आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे ऐसा रोल दिया, जिसने मुझे न केवल बतौर कलाकार, बल्कि बतौर इंसान भी बदल दिया।

ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर के साथ काम करना भी खास रहा – वे सिर्फ सह-अभिनेता नहीं, बल्कि सहयोगी साथी थे, जिन्होंने हर सीन को अपनी ऊर्जा और उदारता से बेहतर बनाया। विशाल ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए एक उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, जुनून और भारतीय कहानियों की ताकत का प्रमाण है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जो हमारी संस्कृति और दिल को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक ले जाती है। इतने शानदार कलाकारों के साथ खड़े होकर और अपने देश का नाम दुनिया के सामने रोशन करना बहुत विनम्र और प्रेरणादायक अनुभव है और मैं आगे के सफर के लिए उत्साह और आभार से भरा हूं।

नीरज घेवन के निर्देशन में बनी होमबाउंड को पहले ही अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी संवेदनशील कहानी और शानदार अभिनय के लिए सराहना मिल चुकी है। यह फिल्म दो बचपन के दोस्तों की कहानी है, जो एक उत्तर भारतीय गांव से पुलिस की नौकरी पाने का सपना देखते हैं। लेकिन जैसे-जैसे वे अपने लक्ष्य के करीब आते हैं, लालच और निजी टकराव उनकी दोस्ती की परीक्षा लेने लगते हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित होमबाउंड अब अपने ऑस्कर अभियान की शुरुआत कर रही है, जिसका उद्देश्य भारत को एक और ऐतिहासिक जीत के करीब लाना है। ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा अभिनीत यह फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार