Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

विरोधी पार्टियों को बड़ा झटका, इन राजनीतिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

10 दिसंबर, 2023 05:22 PM

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा ने विरोधी पार्टियों को एक बड़ा झटका दिया। राज्य के कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना के अतिरिक्त भाजपा पंजाब के संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु और पंजाब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा की उपस्थिति में पंजाब के कई जिलों के राजनीतिक दलों के नेता आज राज्य मुख्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा में विधिवत रूप से शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे भाजपा की जनसमर्थक नीतियों से प्रभावित होकर और पंजाब के अन्य दलों की भ्रष्ट नीतियों और निजी स्वार्थों की मानसिकता से परेशान होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। 

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के महासचिव दानिश गुलाटी, अकाली दल बादल के युवा नेता एडवोकेट रघुबीर सिंह, युवा अकाली नेता लखविंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह तलवंडी साबो, राज कुमार तलवंडी साबो, प्रणव अरोड़ा बटाला, एडवोकेट परमप्रीत सिंह बठिंडा, मानव लूथरा बटाला, उदय कुमार बठिंडा, एडवोकेट बलराज सिंह संधू और अपने सैंकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनहित नीतियों से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि वे सभी बिना किसी लालच के भाजपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा के नए नेताओं ने भाजपा के लिए दिन-रात मेहनत कर आने वाले स्थानीय और लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अविनाश राय खन्ना और फतेहजंग सिंह बाजवा ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने यहां कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों को उचित सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रैस सचिव हरदेव सिंह उभा व पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलिएवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका