Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

राष्ट्रीय

वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे

12 जुलाई, 2026 07:55 PM

अमरावती : वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए भीषण नाव हादसे के बाद वहां फंसे सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित हैं और रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से हनोई के नोई बाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच चुके हैं। वे स्थानीय समयानुसार शाम 7:05 बजे वियतनाम एयरलाइंस की उड़ान से रवाना होंगे और भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजे हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद है। आंध्र प्रदेश सरकार ने बताया कि वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास, आंध्र प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन पर्यटकों को चौबीसों घंटे कांसुलर, लॉजिस्टिक और स्वदेश वापसी से जुड़ी हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

शनिवार को फु क्वोक द्वीप के पास हुए इस हादसे में भारत के 15 पर्यटकों की मौत हो गई थी। मृतकों में आंध्र प्रदेश के तीन लोग भी शामिल हैं। यह यात्रा एक मोबाइल फोन कंपनी द्वारा भारत में अपने मोबाइल वितरकों और उनके परिवारों के लिए आयोजित की गई थी।
बताया गया कि पर्यटकों को लेकर जा रही नाव में कुल 32 लोग सवार थे। हादसे में 15 लोगों की जान चली गई, जबकि आंध्र प्रदेश का एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गेले किशोर के रूप में हुई है और उसका वियतनाम के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, उसकी स्वास्थ्य स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं सहायता कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी प्रभावितों और पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द उनके गृह नगरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

उधर, वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर रविवार शाम तक हो ची मिन्ह सिटी पहुंचाए जा रहे हैं। वहां आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीरों को जल्द से जल्द भारत भेजा जाएगा।
दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास की टीमें वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। वियतनाम प्रशासन ने पार्थिव शरीरों को शीघ्र भारत भेजने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विदेश मंत्रालय ने ओमान तट पर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमले की कड़ी निंदा की

विदेश मंत्रालय ने ओमान तट पर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमले की कड़ी निंदा की

पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया

पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया

भारी बारिश से सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, केदारनाथ यात्रा में रुकावट, बहाली का काम जारी

भारी बारिश से सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, केदारनाथ यात्रा में रुकावट, बहाली का काम जारी

पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे, व्यापार एवं निवेश पर होगी चर्चा

पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे, व्यापार एवं निवेश पर होगी चर्चा

भारत में अगले साल 15 अगस्त से शुरू होगी बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव

भारत में अगले साल 15 अगस्त से शुरू होगी बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ

अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ

अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ

पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

पीएम मोदी ने पार्श्व गायिका जानकी अम्मा के निधन पर शोक जताया, बोले- ‘उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पीएम मोदी ने पार्श्व गायिका जानकी अम्मा के निधन पर शोक जताया, बोले- ‘उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम में होंगे शामिल, देशभर के 17 हज़ार वृक्ष मित्रों से संवाद

शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम में होंगे शामिल, देशभर के 17 हज़ार वृक्ष मित्रों से संवाद