Friday, August 14, 2026
BREAKING
2030 तक भारत में कोयले की मांग 1.6 अरब टन पहुंचने का अनुमान: कोयला सचिव स्वतंत्रता दिवस: इस बार लाल किला की प्राचीर से 15 अगस्त को पीएम मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड सुखबीर बादल का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार, कहा-आपके नेक व्यवहार से प्रभावित हूं हंगामे के बीच सीमित रहा संसद के मानसून सत्र का कामकाज विभाजन विभीषिका अनगिनत लोगों के संघर्ष, साहस, त्याग और धैर्य की स्मृति है: राजनाथ सिंह भारत और लाइबेरिया ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज पीएम मोदी का संदेश- ‘एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें’

राष्ट्रीय

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज पीएम मोदी का संदेश- ‘एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें’

14 अगस्त, 2026 11:57 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कहा कि उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन करता हूं, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया।

पीएम मोदी ने कहा
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ में कहा, “आज हम ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मना रहे हैं। हम उन सभी लोगों के साहस को याद करते हैं जो विभाजन से प्रभावित हुए थे। यह इतिहास का वह दौर था जिसने कई जिंदगियां तहस-नहस कर दीं, परिवार उजड़ गए, लोगों ने अपनों को खो दिया और भारी पीड़ा सही।”

मुश्किलों से उबरते हुए लोगों ने शून्य से अपनी जिंदगी फिर से बनाई
पीएम मोदी ने आगे कहा, “इन मुश्किलों से उबरते हुए लोगों ने शून्य से अपनी जिंदगी फिर से बनाई, चुनौतियों को कामयाबी में बदला और देश की प्रगति में बड़ा योगदान दिया। उनकी जीवन-यात्राएं हमें इंसानी जब्जे की ताकत की याद दिलाती हैं।”

हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में काम करें
उन्होंने प्रार्थना की कि यह दिन हमारे देश में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने के हमारे संकल्प को अधिक मजबूत करे और हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में काम करें।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने साहस और सामर्थ्य से दिखाया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को सिद्ध किया जाता है। आइए, सद्भावना और एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें।”

पुरुषार्थ ही भाग्य का निर्माता
इस अवसर पर उन्होंने ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, “उद्यमस्य प्रसादेन दृश्यन्ते विविधाः कलाः। कातरा एव जल्पन्ति यद् भाव्यं तद् भविष्यति।”

‘संस्कृत सुभाषितम्’ में कहा गया है, “परिश्रम, उद्यम और पुरुषार्थ से ही विविध कलाएं, विज्ञान, तकनीकी कौशल, शिल्प और नवाचार विकसित होते हैं व सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसलिए, मनुष्य को भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए बल्कि साहस, कर्मठता और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए क्योंकि पुरुषार्थ ही भाग्य का निर्माता है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

2030 तक भारत में कोयले की मांग 1.6 अरब टन पहुंचने का अनुमान: कोयला सचिव

2030 तक भारत में कोयले की मांग 1.6 अरब टन पहुंचने का अनुमान: कोयला सचिव

स्वतंत्रता दिवस: इस बार लाल किला की प्राचीर से 15 अगस्त को पीएम मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड

स्वतंत्रता दिवस: इस बार लाल किला की प्राचीर से 15 अगस्त को पीएम मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड

हंगामे के बीच सीमित रहा संसद के मानसून सत्र का कामकाज

हंगामे के बीच सीमित रहा संसद के मानसून सत्र का कामकाज

विभाजन विभीषिका अनगिनत लोगों के संघर्ष, साहस, त्याग और धैर्य की स्मृति है: राजनाथ सिंह

विभाजन विभीषिका अनगिनत लोगों के संघर्ष, साहस, त्याग और धैर्य की स्मृति है: राजनाथ सिंह

भारत और लाइबेरिया ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की

भारत और लाइबेरिया ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

शिवराज सिंह चौहान और प्रल्हाद जोशी आज पंजाब-हरियाणा दौरे पर, CBDC आधारित DBT की करेंगे शुरुआत

शिवराज सिंह चौहान और प्रल्हाद जोशी आज पंजाब-हरियाणा दौरे पर, CBDC आधारित DBT की करेंगे शुरुआत

मायावती की ब्राह्मण समाज से अपील, बोली-बसपा से जुड़े रहे, 2007 की तरह मिलेगा सम्मान

मायावती की ब्राह्मण समाज से अपील, बोली-बसपा से जुड़े रहे, 2007 की तरह मिलेगा सम्मान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से किया गया सम्मानित

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से किया गया सम्मानित