Monday, October 05, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

पंजाब

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नाभा-भबात और नाभा हाईग्राउंड रोड के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

05 अक्टूबर, 2026 06:06 PM

जीरकपुर : हल्का डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने आज नाभा-भबात तथा नाभा हाईग्राउंड रोड के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। लगभग 2 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा आवागमन और अधिक सुगम होगा।

यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी, जिसके कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र के लोगों द्वारा इस सड़क के पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

इस अवसर पर मीडिया तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि हल्का डेराबस्सी के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें विधानसभा भेजा है, इसलिए लोगों की समस्याओं का समाधान करना और उनके हितों के लिए दिन-रात कार्य करना उनका मुख्य उद्देश्य है।

विधायक रंधावा ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा हल्के के विकास कार्यों के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं तथा विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को और तेजी से पूरा करने के लिए क्षेत्र में तकनीकी अधिकारियों, जैसे जेई और एसडीओ, की कमी को भी जल्द पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह स्थानीय सरकार मंत्री के समक्ष मामला उठाएंगे, ताकि विकास कार्यों में और अधिक तेजी तथा पारदर्शिता लाई जा सके।

विधायक रंधावा ने कहा कि पिछली सरकारों के समय क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की उपेक्षा की गई, लेकिन अब शहरों और गांवों की प्रमुख सड़कों सहित आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर नगर काउंसिल जीरकपुर के प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क, कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी, समस्त पार्षद तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक रंधावा का विशेष धन्यवाद किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख

धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क

धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच

पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच

अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए

अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए

पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद हाईकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे परगट सिंह

पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद हाईकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे परगट सिंह

SIT के आगे पेश नहीं हुए बिक्रम मजीठिया, 6000 करोड़ के ड्रग केस में किया गया था तलब

SIT के आगे पेश नहीं हुए बिक्रम मजीठिया, 6000 करोड़ के ड्रग केस में किया गया था तलब

Punjab में यात्रियों से भरी बस पलटी, कंडक्टर समेत 3 की मौ+त

Punjab में यात्रियों से भरी बस पलटी, कंडक्टर समेत 3 की मौ+त

गांव भुल्लरहेड़ी में ‘आप’ को मिला भरपूर समर्थन, बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल

गांव भुल्लरहेड़ी में ‘आप’ को मिला भरपूर समर्थन, बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल

गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा

गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा

गांवों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

गांवों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह