Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

01 सितंबर, 2026 08:55 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार की जाति आधारित जनगणना पूरी होने के बाद ओबीसी आयोग की सिफारिशें आएंगी। इसके बाद प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग की सिफारिश मिलने के बाद सरकार सभी पहलुओं पर विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक सुखराम चौधरी के सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ओबीसी समाज के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं।


ओबीसी समाज का कल्याण राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक कल्याण की भावना से किया जाएगा। वर्तमान सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग को प्रथम और द्वितीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में 12 प्रतिशत तथा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में 18 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। बी.एड. में भी ओबीसी वर्ग के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।


इससे पहले विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी को दिया जा रहा आरक्षण ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस की 610 सीटों में ओबीसी वर्ग के लिए मात्र 14 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। प्रदेश में श्रेणी ए और बी में 12 प्रतिशत तथा श्रेणी सी और डी में 18 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। सुखराम चौधरी ने सरकार से सभी श्रेणियों में ओबीसी आरक्षण 18 प्रतिशत करने की मांग की।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना