Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

विदेश सचिव मिस्री और चीनी उप विदेश मंत्री की अहम बैठक में भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें जल्द शुरू करने पर सहमति

13 जून, 2025 02:12 PM

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को नई दिल्ली में चीन के उप विदेश मंत्री सन वेइदोंग से मुलाकात की। सन वेइदोंग 12-13 जून को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें जल्द शुरू करने के लिए कदम तेज करने पर सहमति जताई गई है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में दोनों पक्षों ने 27 जनवरी 2025 को बीजिंग में हुई पिछली मुलाकात के बाद भारत-चीन संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों ने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए संबंधों को स्थिर और बेहतर बनाने पर सहमति जताई। विदेश सचिव मिस्री ने इस साल कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए चीन के सहयोग की सराहना की। उन्होंने सीमा पार नदियों के जल विज्ञान डेटा और सहयोग के लिए अप्रैल में हुई विशेषज्ञ स्तर की बैठक का जिक्र किया और इस दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें जल्द शुरू करने के लिए कदम तेज करने पर सहमति जताई । विदेश सचिव मिस्री ने हवाई सेवा समझौते को जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई। साथ ही, वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने, मीडिया और थिंक टैंक्स के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए भी व्यावहारिक कदम उठाने पर सहमति बनी।

इस साल भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है। दोनों पक्षों ने इस मौके पर आयोजित होने वाली गतिविधियों की सराहना की और इन्हें सफल बनाने का वादा किया।

इसके अलावा, आर्थिक और व्यापार जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट मुद्दों को हल करने के लिए कार्यात्मक संवाद आयोजित करने पर भी दोनों पक्ष सहमत हुए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की बैठकें दोनों देशों के बीच संवाद को मजबूत करती हैं और भविष्य में सहयोग के नए अवसर खोलती हैं। भारत और चीन के बीच बेहतर संबंध न केवल दोनों देशों, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए फायदेमंद होंगे। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति