Saturday, March 28, 2026
BREAKING
फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी बिना दवा लिए कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं संतुलित, बस फॉलो करने होंगे यह टिप्स पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन इंडोनेशिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया एक्सेस आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू 'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों से उनके मुद्दों के समाधान के लिए की बैठकें

27 अगस्त, 2025 05:25 PM
चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज विभिन्न आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर्स यूनियनों, ई.टी.टी.-टी.ई.टी. पास अध्यापक एसोसिएशन (जै सिंह वाला), ए.आई.ई. कॉन्ट्रैक्ट अध्यापक यूनियन, एसोसिएट प्री-प्राइमरी अध्यापक यूनियन, ऑल पंजाब डी.एस.टी./सी.टी.एस. कॉन्ट्रैक्ट इंस्ट्रक्टर यूनियन और बेरोजगार मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर यूनियन के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।

पंजाब सिविल सचिवालय स्थित वित्त मंत्री के कार्यालय में हुई इन बैठकों के दौरान, मंत्री ने यूनियन नेताओं की समस्याओं और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर्स यूनियनों के साथ बैठक में वित्त मंत्री चीमा ने यूनियन नेताओं से अपील की कि वे एक साझा कार्यक्रम तैयार करें, ताकि उनकी समस्याओं का ठोस हल निकाला जा सके। उन्होंने यूनियनों को शिक्षा विभाग में अपने तर्क और समर्थक दस्तावेज जमा कराने को भी कहा, ताकि अगली कार्यवाही शुरू की जा सके। इस दौरान उन्होंने ई.टी.टी.-टी.ई.टी. पास अध्यापक एसोसिएशन (जै सिंह वाला), ए.आई.ई. कॉन्ट्रैक्ट अध्यापक यूनियन और एसोसिएट प्री-प्राइमरी अध्यापक यूनियन की मांगें भी सुनीं और संबंधित शिक्षा विभागों को उनकी जायज़ मांगों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार, ऑल पंजाब डी.एस.टी./सी.टी.एस. कॉन्ट्रैक्ट इंस्ट्रक्टर यूनियन और बेरोजगार मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान मंत्री ने विभागों को उनकी जायज़ मांगों पर तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर्स यूनियनों की बैठक में बेरोजगार ड्रॉइंग मास्टर्स संघर्ष समिति के प्रधान संदीप सिंह, बी.एड. पी.एस.-टी.ई.टी. पास आर्ट्स एंड क्राफ्ट टीचर्स यूनियन के प्रधान रंजीत सिंह, आर्ट एंड क्राफ्ट टी.ई.टी. पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन के प्रधान हरजिंदर सिंह और बेरोजगार पी.एस.-टी.ई.ਟੀ. पास आर्ट एंड क्राफ्ट संघर्ष यूनियन के प्रधान राकेश कुमार ने अपने-अपने पक्ष रखे।

इस अवसर पर अन्य यूनियनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें ई.टी.ਟੀ.-टी.ई.ਟੀ. पास अध्यापक एसोसिएशन (जै सिंह वाला) से कमल ठाकुर (प्रधान), सोहन सिंह (महासचिव) और गुरमुख सिंह (कमीटी सदस्य); ए.आई.ई. कॉन्ट्रैक्ट अध्यापक यूनियन से तेजिंदर कौर (प्रधान), किरणजीत कौर (सचिव) और तेजिंदर सिंह (कोषाध्यक्ष); एसोसिएट प्री-प्राइमरी अध्यापक यूनियन से सुखचैन सिंह (प्रधान), मख्खन सिंह (सचिव) और सुखबीर कौर; ऑल पंजाब डी.एस.ਟੀ./सी.टी.एस. कॉन्ट्रैक्ट इंस्ट्रक्टर यूनियन से संदीप सिंह (प्रधान) और जसविंदर सिंह (महासचिव); तथा बेरोजगार मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर यूनियन से सुखविंदर सिंह ढिलवां (प्रधान) और रमन कुमार (कन्वीनर) ने अपनी मांगो और मुद्दे पेश किए ।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला