Friday, September 04, 2026
BREAKING
शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

राष्ट्रीय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

04 सितंबर, 2026 05:50 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यूयॉर्क में वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ कई दौर की बैठकें कीं और उन्हें भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में निवेश के लिए आमंत्रित किया। सरकार की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, बैठकों के दौरान भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय सेवाओं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), जोखिम प्रबंधन और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई।

डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर जोर
टिलमैन होल्डिंग्स के चेयरमैन और सीईओ संजीव आहूजा के साथ बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि हालिया बजट घोषणाओं समेत भारत की नीतिगत व्यवस्था डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश को बढ़ावा देती है। उन्होंने एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल सेवाओं और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में तेजी से हो रही वृद्धि का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में डेटा सेंटर, हाई-कैपेसिटी नेटवर्क और भरोसेमंद बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में टिलमैन होल्डिंग्स जैसी कंपनियां भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के अगले चरण में भाग लेने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।

मार्श री ने भारत में विस्तार की जताई इच्छा
मार्श री के सीईओ डीन क्लिसुरा और कंपनी की रणनीति एवं कॉरपोरेट डेवलपमेंट प्रमुख देवांशु ध्यानी के साथ बैठक में निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत वैश्विक प्रोफेशनल सर्विसेज और रिस्क-मैनेजमेंट कंपनियों को बड़ा घरेलू बाजार, कुशल प्रतिभा, तेजी से विस्तार करता इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल क्षमताएं और लगातार सुधारों की दिशा में बढ़ता कारोबारी माहौल उपलब्ध कराता है। मार्श री की टीम ने भारत सरकार के सुधार-केंद्रित दृष्टिकोण की सराहना की और कहा कि कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी और कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि भारत एक समान अवसर वाला बाजार उपलब्ध कराता है और यहां भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) जैसा मजबूत नियामक मौजूद है। मार्श री ने यह भी बताया कि उसने गिफ्ट सिटी पर अपना फोकस मजबूत किया है और वहां वित्तीय इकोसिस्टम के साथ उत्पादों और सेवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़ा रही है।

बीएनवाई मेलन ने भारत को बताया रणनीतिक बाजार
वित्त मंत्री की बीएनवाई मेलन के ग्रुप सीओओ एलेजांद्रो पेरेज के साथ बैठक में भारत की मजबूत विकास यात्रा और वैश्विक वित्तीय संस्थानों के लिए देश में निवेश की बढ़ती संभावनाओं पर चर्चा हुई। पेरेज ने भारत के प्रति बीएनवाई मेलन की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता और कंपनी की वैश्विक गतिविधियों तथा विकास रणनीति में भारत को एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में देखने की बात कही। उन्होंने आईआईटी समेत प्रमुख भारतीय संस्थानों के साथ कंपनी की भागीदारी का भी उल्लेख किया। इसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभाओं को विकसित करना और उन्हें बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बीएनवाई मेलन के भारत में संचालन की भूमिका लगातार बदल रही है और भारत अब केवल डिलीवरी सेंटर नहीं, बल्कि इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एआई समेत उन्नत क्षमताओं के लिए एक रणनीतिक वैश्विक हब के रूप में तेजी से उभर रहा है।

गिफ्ट सिटी-आईएफएससी में अवसरों पर चर्चा
बैठक के दौरान भारत के बढ़ते वित्तीय इकोसिस्टम, डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) और गिफ्ट सिटी-आईएफएससी से पैदा होने वाले अवसरों पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय वित्त मंत्री ने बीएनवाई मेलन की टीम को गिफ्ट सिटी-आईएफएससी का दौरा करने और वहां उपलब्ध विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं के व्यापक अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार

जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार

पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार बनेंगे मिथुन चक्रवर्ती, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार बनेंगे मिथुन चक्रवर्ती, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर

भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर

भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर

भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर

ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा

ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा

6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप

6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप

इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल

इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी

11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला

11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला

बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी

बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी