Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

10 मई, 2026 04:21 PM

चेन्नई : तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके सीएम बनते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फिल्म जगत से जुड़े कई बड़े सितारों ने विजय को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में तमिलनाडु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। किसी ने उन्हें 'वंडरमैन' बताया तो किसी ने उनके इस नए सफर को नई सदी की शुरुआत कहा।

अभिनेता व राजनेता कमल हासन ने एक्स पर लिखा, "टीवीके अध्यक्ष व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री मेरे भाई विजय के नेतृत्व में राज्य लगातार चमके और नई ऊंचाइयों को हासिल करे।"

अभिनेता प्रकाश राज ने भी विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, "मुख्यमंत्री विजय को हार्दिक शुभकामनाएं। आपको नई जिम्मेदारी में सफलता मिले। आपके शासन में तमिलनाडु और ज्यादा समृद्ध व मजबूत होगा।''

प्रकाश राज का यह पोस्ट अब चर्चा में है। दरअसल, वह चुनाव के दौरान विजय के समर्थन में खुलकर सामने आए थे । जब विजय को सरकार बनाने के लिए मौका नहीं दिया जा रहा था, तब भी प्रकाश राज ने सवाल उठाते हुए कहा था कि जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए। अब विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके समर्थक प्रकाश राज के उस बयान को भी याद कर रहे हैं।

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भी विजय को बेहद खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर साझा की, जिसमें विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए पूजा ने लिखा, ''मुख्यमंत्री विजय सर। आपको नए सफर के लिए बधाई।''

मशहूर निर्देशक एआर मुरुगदॉस ने एक्स पर विजय के नए राजनीतिक सफर को 'नई सदी की शुरुआत' कहा।

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने भी विजय को बधाई देते हुए लिखा, ''तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय को हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी बधाई। मेरी कामना है कि नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे, पारदर्शी शासन दे और तमिलनाडु को विकास व समृद्धि की नई राह पर आगे बढ़ाए।''

मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता प्रभुदेवा ने विजय को 'वंडरमैन' कहते हुए बधाई दी। वहीं, अभिनेता विष्णु मांचू ने विजय को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ''क्या सफर रहा, क्या पॉलिटिकल ड्रामा रहा और क्या ऐतिहासिक अंत रहा। विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई। सिल्वर स्क्रीन से लेकर भारत के सबसे ऐतिहासिक और शक्तिशाली राज्यों में से एक पर शासन करने तक, यह एक शानदार सफलता रही है। तमिलनाडु के लोगों के लिए बड़ा बदलाव लाने के लिए आपको शक्ति, समझदारी और सफलता की बधाई देता हूं। लाखों लोगों ने आप पर विश्वास किया। अब इतिहास आपको देख रहा है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हर हर महादेव।''

वहीं, मशहूर संगीतकार संतोष नारायणन का पोस्ट भी काफी चर्चा में रहा। उन्होंने लिखा, ''मुख्यमंत्री विजय को हार्दिक शुभकामनाएं। यह तमिलनाडु के लिए नई सोच और नई शुरुआत का मौका है। पहली बार करोड़ों आम लोग राजनीति में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक बदलाव है। विजय के नेतृत्व में राज्य का भविष्य उज्ज्वल होगा।''

अभिनेता व तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्वीट करते हुए विजय को बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, 'तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय को हार्दिक बधाई। आप असल में इसके हकदार हैं। मेरी ओर से आपको और आपकी टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। ईश्वर कृपा करें। जय हिंद।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो