Sunday, July 26, 2026
BREAKING
हुड्‌डा के समय अनेकों पेपर लीक हुए थे, तब उन्होंने माना होता तो आज पेपर लीक नहीं होते : अनिल विज संगठन संवाद का उद्देश्य आगामी रणनीतियों को तय कर संगठन को मजबूत बनाना : अशोक बुवानीवाला छात्रों को न्याय और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सुनिश्चित करे सरकार - कुमारी सैलजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो हमारी उपलब्धियां है उनका जिक्र किया -ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री ने लाडवा में अंत्योदय मेले का किया उद्घाटन, 19 विभागों की 47 योजनाओं का दिया पात्र लाभार्थियों को लाभ मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखा किया रवाना पंजाब में शिक्षा क्रांति की बड़ी मिसाल : मोहाली में NEET पास 882 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ

राष्ट्रीय

विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है : पीएम मोदी

26 जुलाई, 2026 05:00 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में विक्रम-1 के सफल लॉन्च के बारे में बात की। उन्होंने कहा विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरवान्वित हुआ। हम सभी भारतीय स्पेस सेक्टर के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। पीएम मोदी ने कहा कि ये प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है। उन्होंने कहा कि देश के युवा इनोवेटर्स ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना तक मुश्किल थी। पीएम मोदी ने युवाओं के कौशल, जुनून और धैर्य की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक हमारा स्पेस सेक्टर निजी क्षेत्र के लिए बंद रहा था। इस सेक्टर में रुचि रखने वाले काफी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पा रहा था। युवा हित को देखते हुए हमने स्पेस सेक्टर को को निजी क्षेत्र के लिए खोला। आज इसका परिणाम दुनिया देख रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथी विज्ञान में भी भारत का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं। विज्ञान ओलंपियाड (Science Olympiads) दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगितायों में से एक हैं। इनमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं।

मन की बात में उन्होंने आगे कहा कि इसी महीने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित का ओलंपियाड हुआ। इन प्रतियोगिताओं में भारतीय दल शानदार प्रदर्शन कर रहा है। फिजिक्स ओलंपियाड में हमारे सभी पांच छात्रों ने गोल्ड मेडल जीता और भारत ने पहली रैंक हासिल की। पिछले एक दशक में हर फिजिक्स ओलंपियाड में हमारे देश के छात्रों ने गोल्ड या सिल्वर मेडल जरूर जीते हैं। केमिस्ट्री ओलंपियाड में भी हमारे सभी छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते। ये अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस रही है।

पीएम मोदी ने बताया कि बायोलॉजी ओलंपियाड में भी हमारे सभी छात्रों ने मेडल जीते, इनमें एक गोल्ड मेडल भी शामिल है। वहीं, गणित ओलंपियाड में हमारे छात्रों ने दो स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किये।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है। यह देखकर खुशी होती है कि भारत में ओलंपियाड और हैकथॉन की संस्कृति लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा की मुझे विश्वास है कि देश के बारे में अधिक से अधिक युवा ऐसे मंचों पर अपनी रुचि दिखाएंगे और भारत का परचम भी लहराएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी

कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी

दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत

दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत

मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं

कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक

पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कारगिल दिवस पर सैनिकों की बहादुरी को किया याद

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कारगिल दिवस पर सैनिकों की बहादुरी को किया याद