Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राष्ट्रीय

विकसित भारत की ओर बढ़ते भारत-फ्रांस संबंध, सह-नवाचार के नए अवसर खोल रही साझेदारी: पीयूष गोयल

15 जून, 2026 01:07 PM

नई दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि जैसे-जैसे भारत 'विकसित भारत' बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, फ्रांस के साथ उसकी साझेदारी सह-नवाचार (को-इनोवेशन) और तकनीकी प्रगति के नए अवसरों के द्वार खोल रही है। साथ ही यह ऐसी तकनीकों और समाधानों को बढ़ावा दे रही है, जो केवल दोनों देशों ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभदायक साबित होंगी।

उन्होंने फ्रांस के नीस शहर में एक "प्रोडक्टिव दिन" का समापन करते हुए नीस के मेयर एरिक सियोटी की मौजूदगी में सरकार, उद्योग, नवाचार और निवेश जगत के प्रमुख नेताओं के साथ एक रात्रिभोज का आयोजन किया।

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष की पृष्ठभूमि में यह शाम विचारों के आदान-प्रदान और व्यापार, प्रौद्योगिकी तथा उभरते क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाशने का एक बेहतरीन मंच साबित हुई।"

इस बीच सरकार ने कहा कि भारत का 'विकसित भारत 2047' का विजन और फ्रांस का 'फ्रांस 2030' मिशन भविष्य-केंद्रित नवाचार साझेदारी को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। इससे नई और विघटनकारी तकनीकों में निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।

इसी उद्देश्य से भारत और फ्रांस ने इंडिया-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030 को अपनाने का फैसला किया है। यह रोडमैप दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण और उभरती तकनीकों के सह-विकास, भरोसेमंद तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, शिक्षा एवं अनुसंधान क्षेत्र में गतिशीलता बढ़ाने तथा लोगों, पर्यावरण और साझा समृद्धि के लिए ठोस परिणाम हासिल करने का मार्गदर्शन करेगा।

भारत और फ्रांस नवाचार को आर्थिक मजबूती, सतत विकास, रणनीतिक स्वायत्तता और तकनीकी एवं औद्योगिक संप्रभुता का प्रमुख आधार मानते हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों देशों का मानना है कि मजबूत नवाचार साझेदारी से उनकी पूरी नवाचार क्षमता का उपयोग हो सकेगा और वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने में भी मदद मिलेगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया के लिए रवाना हो गए और फ्रांस यात्रा के पहले चरण का समापन हुआ।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "नीस, फ्रांस की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रातिस्लावा के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान नवाचार और भविष्य की तकनीकों पर विशेष ध्यान देते हुए कई द्विपक्षीय समझौते हुए।"

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता की थी, जिसमें दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "आज मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ हुई बातचीत बेहद सफल रही। हमारे देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रतापूर्ण संबंधों को देखते हुए हमने अपने रिश्तों को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारी बातचीत में रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग, नवाचार और कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें

धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें

भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह

एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

सिया गोयल के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर केस में कई खुलासे

सिया गोयल के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर केस में कई खुलासे

'प्रभु राम' खुद करेंगे चंदा चोरी का हिसाब? मोदी कैबिनेट में हो सकती है एंट्री, एक तीर से दो निशाने!

'प्रभु राम' खुद करेंगे चंदा चोरी का हिसाब? मोदी कैबिनेट में हो सकती है एंट्री, एक तीर से दो निशाने!

लखनऊ में एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शूटर संजय

लखनऊ में एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शूटर संजय

16 राज्यों में भारी बारिश, UP में लू से राहत कब? जान लें कल के मौसम का भी हाल

16 राज्यों में भारी बारिश, UP में लू से राहत कब? जान लें कल के मौसम का भी हाल